सुशांत सिंह केस: जांच करने मुंबई पहुंचे पटना के SP को जबरन किया गया क्वारंटीन

सुशांत सिंह राजपूत मामले में आए दिन चौंका देने वाले खुलासें हो रहे हैं। इस मामले की जांच अब मुंबई पुलिस के साथ साथ बिहार पुलिस भी कर रही है। इस केस की जांच करने बिहार से मुंबई पहुंचे पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को क्वारंटीन कर दिया गया है। इस बात की जानकारी बीएमसी ने दी है। बीएमसी ने जानकारी देते हुए कहा है कि विनय तिवारी को क्वारंटीन किया गया है। बता दें कि वे रविवार को इस मामले की जांच करने पटना से मुंबई पहुंचे थें। वहीं बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष ने मुंबई पुलिस पर विनय तिवारी को जबरन क्वारंटीन करने का आरोप लगाया है।
IPS होस्टल में भी नहीं दिया ठिकाना
एसोसिएशन के अध्यक्ष ने खुले तौर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि विनय तिवारी को बीएमसी ने जबरन क्वीरंटीन किया है। उन्होंने कहा है कि जब विनय तिवारी सुशांत सिंह जांच के लिए बिहार से पटना पहुंचे तो उन्हें आईपीएस होस्टल में रुकने नहीं दिया गया जिसके बाद उन्होंने खुद का ठिकाना खोजा।

BMC ने IPS को जबरन किया क्वारंटीन
बीएमसी ने विनय तिवारी के ठिकाने के बारे में जानकारी मिलते ही उन्हें कोरोना वायरस के डर से क्वारंटीन कर दिया गया। इस हरकत पर बिहार पुलिस एसोसिएशन केे अध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर की है और कहा है कि कानून के साथ वर्दी पर प्रतिबंध उचित नहीं है। देश की वर्दी एक है जो कानून की रक्षा जनता की सुरक्ष और न्याय का प्रतीक है। वहीं आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को क्वारंटीन की मुहर भी लगाई गई है।

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने CM से की मुलाकात
वहीं, मुंबई पुलिस के कमिश्नर परम वीर सिंह रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने पहुंचे और सुशांत सुसाइड से जुड़ी कई जानकारियां साझा की। सूत्रों के अनुसार वह इससे पहले गृहमंत्री अनिल देशमुख से भी मिलने पहुंचे थे। मुंबई पुलिस पर आरोप ये भी लगाए जा रहे हैं कि सुशांत सिंह सुसाइड केस में किसी मंत्री के तार जुड़े हैं जिसके चलते इसकी जांच को कोई और रुख दिया जा रहा है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments