Pet Facts: 'कुत्तों से सावधान' 2763 साल पुरानी है ये चेतावनी

कुत्ता इंसान का सबसे वफदार जानवर होता है, जिसकी वजह से अधिकतर लोग इन्हें अपने घरों में पालते हैं। खुशी हो या फिर दर्द ये बेजुबान हमेशा आपके साथ आपके लिए खड़े रहते हैं। आप इनको थोड़ा-सा प्यार दो, ये अपना भरपूर प्यार आप पर लुटा देते हैं। अगर आप भी कुत्तों को पालना पसंद करते हैं, तो ये लेख आपके लिए ही है। आज हम आपको डॉगीज से जुड़ी कई ऐसी बाते बताने जा रहे हैं, जो शायद ही आपको पहले किसी ने बताई हों। क्या आप जानते हैं इंसानों के बाद कुत्ता ही ऐसा जानवर है जो आंखें देखकर इंसानों के भाव जान लेता है। आप कभी इन्हें बड़ी आंखे करके दिखाओ, तो ये समझ जाएंगे कि आप इनसे नाराज या गुस्सा हैं।

आइए जानते हैं ऐसी कुछ अन्य दिलचस्प बातें-
इंसान के अलावा कुत्ता ही एक ऐसा जीव है, जो चेहरे के हाव-भाव को अच्छी तरह पढ़ सकता है।
कुत्ते से सावधान ये चेतावनी 2763 साल पहले प्राचीन रोम के एक शहर में बने घर पर पहली बार देखी गई थी।

इनके सूंघने की शक्ति इंसान के सूंघने की क्षमता से 1000 गुना ज्यादा होती है। यह बीमारी को भी सूंघ कर पहचान सकता है।
कुत्ते और भेड़िए को एक तरह का प्रशिक्षण दिया जा सकता है। दोनों का DNA 99 प्रतिशत मैच करता है, क्योंकि दोनों के पूर्वज एक ही थे।
अगर कुत्ते अपनी पूंछ दाईं ओर हिलाते हैं, तो वह खुश होते हैं। वहीं अगर वह अपनी पूंछ बाईं ओर की तरफ हिलाते हैं तो समझ जाइए वह गुस्सा हैं।
कुत्तों को जब प्यार और दुलार की जरूरत होती है, तो वह अपने कान पीछे करते हैं।
चॉकलेट कुत्तों के लिए काफी खतरनाक होती है, चॉकलेट खाने से कुत्तों की मौत भी हो सकती है।
दुनिया में सबसे ज्यादा जीने वाले कुत्ते का नाम मैगी था, जिसकी उम्र 30 साल थी। उसकी मौत 14 अप्रैल 2016 को हुई थी।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments