OMG! ये है दुनिया का सबसे महंगा हैंडबैग, जिसकी कीमत आपको घूमा सकती है पूरी दुनिया

एक हैंडबैग की कीमत ज्यादा से ज्यादा कितनी हो सकती है? आपको क्या लगता है... 10 हजार... 50 हजार... या फिर लाख... इससे ज्यादा आप क्या सोचेंगे... लेकिन बात अगर दुनिया के सबसे महंगे हैंडबैग की करें तो उसकी कीमत आपकी सोच से भी परे हैं... इतना समझ लीजिए उस हैंडबैग की कीमत में आप पूरी दुनिया घूम सकते हैं... जी हां, पूरी दुनिया।

ये है वो हैंडबैग... इस हैंडबैग की कीमत सुनकर आप चौंक सकते हैं।
आपको बता दें, ये हैंडबैग हर्मीस बिर्किन के कलेक्शन का है। हाल ही में यह बैग निलामी के जरिए बिका है।
इस बैग का नाम है ‘द 2015 हिमालय निलोटिकस क्रोकोडाइल बिर्किन 35’।
निलामी में यह बैग 2,06,111 अमेरिकी डॉलर में बिका, यानी कि भारतीय रूपयों में इस बैग की कीमत लगभग 1 करोड़ 44 लाख रूपये से भी ज्यादा है।
निलामी में इसकी अनुमानित कीमत 88,793 से 1,14,162 डॉलर रखी गई थी। लेकिन निलामी के बाद इस बैग ने दुनिया के सबसे महंगे हैंडबैग के रूप में रिकॉर्ड दर्ज करवाया।
आपको बता दें, यह हैंडबैग 18 हजार व्हाइट गोल्ड और 8.2 कैरेट डायमंड से मिलकर बना है। हाथ में डायमंड वाला हैंडबैग अपने आप में ही सबसे अनोखा और खास अनुभव महसूस करवाता है।
गौरतलब है कि इस हैंडबैग का नाम एक्टर और सिंगर जेन बिर्किन के नाम पर रखा गया है। यह ब्रांड हॉलीवुड सेलेब्स के बीच खासा पॉपुलर है।
कहा जाता है फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बैकहम के पास बिर्किन के 100 से भी ज्यादा प्रोडक्ट कलेक्शन है।
आपको बता दें, इससे पहले ये हैंडबैग साल 2018 में 3,00,322 डॉलर में निलाम हुआ था।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments