सिंह राशि यानी Leo को लेकर हर किसी के दिमाग में रहती है ये 6 गलतफमियां


सिंह राशि जिसे अंग्रेजी में Leo के नाम से जाना जाता है... इस राशि के लोग बेहद ही प्रभावशाली और गर्म दिमाग के होते हैं। अपने पिछले लेख में हमने आपको बताया था कि क्यों आपको अपनी फ्रेंड लिस्ट में एक Leo फ्रेंड जरूर रखना चाहिए, उनकी उन्हीं कुछ खूबियों के बारे में उस दिन हमने विश्लेण से आपको बताया था। लेकिन, आज हम आपको सिंह राशि वाले लोगों की वो बातें बताने जा रहे हैं, जो उनको लेकर अक्सर दूसरे लोग सोचते हैं। कह लें कि कुछ ऐसी गलतफमियां जो अक्सर लोग उनके लिए अपने दिमाग में रखते हैं।

अगर आपका भी कोई Leo फ्रेंड है या फिर पार्टनर... और उनके बारे में ये चीजें सोचते हैं तो तुरंत अपनी सोच बदल लीजिए।
सबसे पहले तो ये जान लीजिए ये सिंह राशि के लोग दुनिया के सबसे कॉम्पलिकेटिड लोग होते हैं, इन्हें समझना मुश्किल ही नहीं नमुमकिन होता है। अगर आप इनके लिए कोई एक धारणा बनाएंगे, तो दूसरे ही पल वह आपको उस धारणा के विपरीत दिखने लगेंगे। खैर... ज्यादा डीप में न जाते हुए आइए जानते हैं क्या है वो गलतफमियां जो अक्सर सिंह राशि वालों के बारे में सोचते हैं-
हमें सबका ध्यान अपने ऊपर खिंचने की आदत होती है
हां, ये कि हमें इग्नोर होना बिल्कुल पसंद नहीं होता, लेकिन इसका ये मतलब तो कतई नहीं है कि हम हमेशा ये चाहते हैं कि लोगों का ध्यान हम पर ही टिका रहे... वी नीड स्पेस यार!
हर चीज में ड्रामा करना पसंद होता है
हर किसी का रिएक्ट करने का अलग तरीका होता है, हम कुछ ज्यादा ही उत्तेजित हो जाते हैं। इसके आप ड्रामा नहीं कह सकते, ये नेचुरल है।
हमें खुद पर कंट्रोल नहीं है
दूसरे लोग हमेशा... सामने कुछ और पीठ पीछे कुछ और... वाला नेचर रखते हैं, इससे हमें कोई समस्या नहीं। उनको ये सही लगता है, लेकिन सिंह राशि वाले चीज़ों को छुपाना पसंद नहीं करते वह हर चीज डिस्कस करके सॉल्व करने की मंशा रखते हैं... इसलिए कुछ गलत है तो वह तुरंत लड़-झगड़कर उसके खत्म करने की कोशिश करके हैं। इसमें खुद पर कंट्रोल करने जैसी कोई बात ही नहीं है।
हम सेल्फिश होते हैं
ये बिल्कुल सच है कि हम अपने लक्ष्य को लेकर बेहद ही फोकस होते है, जिसके आगे हमें कोई नहीं दिखता। लेकिन जब बात दोस्तों का साथ देने और अनजानों की मदद की आती है, तो इनके सामने आपको कोई दूसरा सूझेगा भी नहीं।
हम एंटी सोशल होते हैं
सिंह राशि वालों को लेकर ये धारणा भी गलत है कि ये बहुत एंटी सोशल होते है, इन्हें लोगों से मिल-झुलना ज्यादा पसंद नहीं होता। गलत। इन्हें आप एंटी सोशल नहीं कह सकते... ये बस अपने दोस्तों और करीबियों को चुनने में थोड़े चुज़ी होते हैं।
मुंहफट होते है
अक्सर ये भी समझा जाता है कि सिंह राशिवाले बड़े ही मुंहफट होते हैं, लेकिन ये सरासर गलत है। सिंह राशिवालों से ज्यादा गुप्त इंसान आपने कहीं देखा होगा। असल में ये लोग अपने अंदर हजारों फिलिंग्स को छुपाकर रखते हैं, जिसे आप महसूस तक नहीं कर सकते।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments