बेटी पूजा की तरह महेश भट्ट ने अब आलिया भट्ट को किया Kiss, फिर से खड़ा हुआ बवाल

mahesh kiss alia

बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) आजकल काफी सुर्खियों में हैं। इन सुर्खियों की वजह सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस में उनका नाम जोड़े जाना। दरअसल, इस मामले की आरोपी ठहराई जा रही रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और महेश भट्ट के बीच रिश्तें गहरे होने की खबरें सोशल मीडिया पर खूब उछली। यही नहीं, महेश भट्ट का सुशांत की हत्या से भी ताल्लुक बताया गया। बहरहाल, महेश भट्ट का विवादों से गहरा रिश्ता रहा है। अक्सर वह अपनी हरकतों और अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में आ जाते हैं। ऐसा एक बार तब हुआ था जब महेश भट्ट ने अपनी ही बेटी पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) के साथ लिपलॉक किया था जिसके बाद खूब बवाल हुआ था।

महेश ने किया आलिया को Kiss
हाल ही में, महेश भट्ट की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें महेश भट्ट अपनी बेटी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को किस करते नजर आ रहे हैं। महेश भट्ट का आलिया भट्ट को किस करना भारी पड़ गया है। इस वजह से एक बार फिर महेश भट्ट विवादों के घेरे में आ गए हैं। mahesh kiss alia (1) सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होते ही महेश को काफी ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, ये तस्वीर कब की हैं, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

पूजा भट्ट के साथ लिपलॉक
महेश भट्ट और पूजा भट्ट का लिपलॉक आजतक कोई भूल नहीं पाया है। महेश भट्ट ने एक मैगजीन शूट के दौरान पूजा भट्ट के साथ लिपलॉक किया था जिसके बाद महेश की खूब किरकिरी हुई थी। हालांकि, बात सिर्फ किस तक ही सीमित नहीं थी, महेश भट्ट ने तो ये भी बयान दे दिया था
mahesh kiss pooja
कि अगर पूजा उनकी बेटी न होती तो वह उनसे शादी कर लेते। उनके इस स्टेटमेंट के बाद महेश को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें खुद इस बात पर सफाई पेश करना पड़ा। उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने शादी वाली बात डिप्रेशन में आकर कही थी।

रिया चक्रवर्ती के साथ रोमांस
महेश भट्ट का रिश्ता कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। अफेयर के मामले में महेश भट्ट काफी आगे रहें, हालांकि बवाल तब खड़ा हुआ जब महेश भट्ट के साथ रिया चक्रवर्ती का नाम जोड़ा गया।
mahesh rhea
महेश भट्ट के साथ रिया की नजदीकियां सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही थी। यहां तक कि खबरें ये भी आ रही थीं कि रिया ने आखिरी वक्त में सुशांत का हाथ छोड़ महेश भट्ट के पास चली गई थीं।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments