कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज हुई FIR, इस वजह से पड़ी मुश्किल में..

Kangana FIR

एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बॉलीवुड (Bollywood) की क्वीन कही जाती हैं। वह इंडस्ट्री की सबसे बेबाक एक्ट्रेस हैं जो बिना डरे और बेझिझक कुछ भी कहने की हिम्मत में रखती है। हालांकि, कई बार कंगना की यही बेबाकी उन्हें मुश्किलों में डाल देती है। कंगना रनौत के खिलाफ हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) में एफआईआर (FIR) दर्ज कराया गया है। साथ ही कंगना रनौत पर देशद्रोह का भी आरोप लगा है। कंगना पर ये आरोप उस वक्त लगा जब उन्होंने आरक्षण को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी थी।

मालूम हो कि, कंगना रनौत ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर एंट्री मारी है और वह अपने प्रतिक्रिया को बेबाकी से रख रही हैं। कंगना रनौत ने अपने हालिया ट्विटर पोस्ट में आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ अपनी राय रखी जिसके चलते मुश्किल में फंस गई। कंगना के खिलाफ अखइल भारतीय भीमसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतपाल तंवर ने FIR दर्ज कराया है और देशद्रोह का आरोप लगाया है। सतपाल के केस दर्ज करवाते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

वहीं, सतपाल तंवर ने कंगना रनौत पर आरोप लगाया है कि कंगना रनौत ने संविधान को जातिवाद बताया है और भारतीय संविधान को खत्म करने की बात कही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंगना ने जनता को उकसाया है और वह SC/ST व OBC और सामान्य वर्ग के लोगों को आपस में लड़वाना चाहती हैं, जोकि देशद्रोह की श्रेणी में आता है। इस संबंध में साइबर पुलिस और गुरुग्राम के सेक्टर 37 में केस दर्ज कराया है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments