सुशांत केस: मुंबई में पटना पुलिस पर FIR से भड़के बिहार DGP, ‘मर्यादा’ में रहने की दी नसीहत

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस आमने-सामने है। इन दिनों बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस एक-दूसरे पर कई आरोप लगा रहे है। बिहार पुलिस का आरोप है कि मुंबई पुलिस ने उन्हें जांच करने में मदद नहीं की। वहीं, अब बिहार पुलिस के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। इस दौरान शिकायत में बिहार पुलिस पर आरोप लगाया है कि वह सुशांत केस की जांच में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। जिस पर अब बिहार के डीजीपी गुप्तेशर पांडेय काफी भड़क गए है। बिहार पुलिस पर लगे इस आरोप के बाद बिहार के डीजीपी ने आपत्ति जताई है और मुंबई पुलिस को नसीहत दी है।

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि इस कार्रवाई को पूरा देश देख रहा है कि मुंबई पुलिस ने जो किया वो कितना ज्यादा घटिया है। मुंबई में पहले चार दिन हमारी टीम को जांच के लिए आगे बढ़ी, तो मुंबई पुलिस ने सहयोग नहीं दिया। इसके लिए हमारी तरफ से वरीय अधिकारी को चिट्ठी भी लिखी गई। जिसमें मुंबई पुलिस का सहयोग मांगा गया। लेकिन उल्टा उन लोगों ने एसपी विनय तिवारी को क्वारंटाइन कर लिया। मुंबई पुलिस का ये रवैया पूरा देश देख रहा है। इसके आगे डीजीपी ने मुंबई पुलिस को मर्यादा रखने की सलाह दी और कहा कि अब हम लोग सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि मंगलवार को महाराष्ट्र करणी सेना ने सुशांत केस में जांच में जुटी बिहार पुलिस की टीम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। करणी सेना का आरोप है कि जांच टीम के सदस्य इंस्पेक्टर कैसर यासीन, मनोरंजन भारती, सब इंस्पेक्टर निशांत और दुर्गेश को मुंबई में जांच करने का अधिकारी नहीं है। इसलिए पटना पुलिस को इस केस की जांच मुंबई पुलिस को सौंप देनी चाहिए। शिकायतकर्ता अजय सिंह सेंगर का आरोप लगाया कि बिहार पुलिस ने सरकारी कामकाज में बांधा डाली है और मुंबई पुलिस की छवि को खराब करने की कोशिश की है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments