सुशांत केस में हो रहा कुछ गलत, बिहार के DGP ने किया दावा, कहा- हमारे 4 अधिकारी मुंबई में छिपे..

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच करने मुंबई पहुंचे पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को जबरन क्वांरटाइन करने के चलते बिहार पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस के बीच तनातनी शुरू हो गई है। दोनों तरफ से आए दिन एक दूसरे को निशाना करते हुए बयान आ रहे हैं। हाल ही में बिहार पुलिस ने साफ तौर पर महाराष्ट्र पुलिस पर आरोप लगाया था कि वह इस केस के आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस को इस केस से दूर रहने को कहा था। वहीं एक बार फिर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने महाराष्ट्र सरकार को आड़ हाथ लिया है। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे  ने दावा किया है कि इस केस में कुछ गलत हो रहा है।

डीजीपी गुप्तेश्वर ने दावा किया है कि उन्होंने एक आईपीएस अधिकारी को जबरन क्वारंटीन कर दिया। यदि महाराष्ट्र सरकार को अपनी पुलिस पर गर्व है, तो हमें बताएं कि सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के 50 दिनों के बाद उन्होंने क्या किया है। मुंबई ने हमारे साथ सभी संचार माध्यम बंद कर दिए हैं। यह इस बात का इशारा है कि कुछ गलत है।

डीजीपी ने न्यूज एजेंसी से आगे बात करते हुए कहा, ‘हम जिसे भी भेजेंगे उसे क्वारंटीन कर दिया जाएगा। हमारे अफसर मुंबई में छिप गए हैं। सच कहूं तो अब मुझे भी डर लग रहा है। उनकी मंशा साफ नहीं है, वो हमें काम नहीं करने देंगे। मुंबई में मौजूद अधिकारियों ने फोन बंद कर दिए हैं। अब हम किसी अधिकारी को नहीं भेजेंगे। रिया चक्रवर्ती को मुंबई पुलिस पर अटूट विश्वास है।’

डीजीपी ने कहा, ‘बिहार पुलिस सूचना के लिए भटक रही है। मैं जाऊंगा तो मुझे भी क्वारंटीन कर दिया जाएगा। एसपी के हाथ में कैदी की तरह मुहर लगा दी। बीएसमी को कल चिट्ठी लिखी थी कि आईपीएस अधिकारी को छोड़ दें।’ अपने चिट्ठी में डीजीपी ने रिया के छिपने को लेकर भी पूछा। साथ दिशा सालियान की फाइल डिलीट होने पर भी जब उन्होंने सवाल उठाया तो मुंबई पुलिस भड़क गई।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments