रिया चक्रवर्ती के बाद मुंबई पुलिस के सपोर्ट में उतरी स्वरा भास्कर, CBI जांच पर जताया शक

Swara Bhaskar

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस की जांच की जिम्मेदारी अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है। करीब दो महीने की मांग पर अब फैसला सीबीआई जांच को सौंपने पर आया है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए इस केस की जिम्मेदारी सीबीआई को दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह केस को सीबीआई को सौंपते हुए मुंबई पुलिस को भी फटकार लगाई। एससी ने कहा कि मुंबई पुलिस ने इस केस में सिर्फ पूछताछ की, न कि जांच। साथ ही आदेश दिया कि वे सीबीआई अधिकारियों का पूरा सहयोग करेंगे। मुंबई पुलिस की पैरवी करने पहले महाराष्ट्र सरकार मैदान में उतरे, फिर स्वरा भास्कर।

स्वरा ने किया मुंबई पुलिस को सपोर्ट
दरअसल, एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की तरफदारी करते हुए उनका समर्थन किया है और कहा है कि उन्हें उन पर पूरा विश्वास है। अपने एक इंटरव्यू में स्वरा भास्कर ने कहा, मुंबई पुलिस पर भरोसा करना चाहिए था। ऐसा नहीं है कि वह अपना काम सही से नहीं कर रहे थे। मुझे लगता है कि समस्या ये है कि हमने उन पर भरोसा नहीं किया। मुंबई पुलिस पर शक करने का कोई कारण नहीं है। अब सीबीआई के हाथों में केस चला गया है। उम्मीद है कि निष्पक्ष छानबीन होगी। स्वरा ने कहा, अब इसमें और कुछ नया नहीं है। मैंने कहा था कि न्यायपालिका यानी कानून को अपना काम करने देना चाहिए।

रिया को भी कर चुकी सपोर्ट
बता दें कि इससे पहले स्वरा भास्कर रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का समर्थन किया था और कहा था कि हो सकता है कि वह डिप्रेशन में हो। हम क्यों नहीं मान सकते हैं कि एक सेलेब्रिटी डिप्रेशन में जा सकता है। मालूम हो कि रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ जब बिहार में एफआईआर दर्ज की गई तो रिया ने सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर की थी और मुंबई पुलिस को जांच सौंपने की जिम्मेदारी सौंपी थी। फिर जब बिहार पुलिस को भी जांच करने नहीं दिया गया तो बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की मांग की जिसके बाद ये फैसला आया।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments