अलीगढ़ : महिला नेता ने किया भूमिपूजन, अब मिल रही है जान से मारने की धमकी

पांच अगस्त का दिन जहां समस्त हिन्दुओं के लिए गर्व और हर्षोल्लास का दिन था। वहीँ यह दिन अलीगढ की मुस्लिम महिला नेता के लिया काफी मुश्किलों वाला सबित हो रहा है। वजह यह है कि जब अयोध्या में राम मन्दिर के लिए भूमि पूजन हो रहा था तो तमाम भक्तों ने अपने-अपने घरों में भूमि पूजन कार्यक्रम रखा था। इस कड़ी में इस मुस्लिम महिला नेता ने भी अपने घर पर भूमि पूजन कार्यक्रम रखा था, जिसकी वजह से अब उन्हें जान से मारने और उन पर तेजाब फेंकने की धमकी दी जा रही है। महिला ने इस सिलसिले में स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

बता दें की उक्त पीड़ित महिला का नाम रूबी आसिफ खान है और वह अलीगढ़ में भाजपा की स्थानीय नेता है। पुलिस को दी गयी शिकायत में उन्होंने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए जिस दिन भूमिपूजन कार्यक्रम हो रहा था। उस दिन उन्होंने भी अपने घर में भूमिपूजन कार्यक्रम रखा था। इसके बाद से उनके समुदाय के कुछ लोग उन पर एसिड फेंकने की धमकी दे रहे हैं। रूबी आसिफ खान खुद को अलीगढ़ में भाजपा का महावीरगंज महिला मोर्चा की सचिव बताया। रूबी का आरोप है कि लोगों ने पास की एक मस्जिद में पैम्फलेट भी लगाए हैं, जिसमें कहा गया है कि उन्हें (रूबी को) इस्लाम से निर्वासित कर दिया गया है।

पुलिस ने दायर किया केस 

महिला भाजपा नेता की शिकायत पर दिल्ली गेट पुलिस ने धार्मिक मान्यताओं का अपमान कर धार्मिक भावनाएं भड़काने और 506 आपराधिक धमकी के तहत केस दायर कर लिया है। रूबी आसिफ खान ने बताया कि- “मैंने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मंदिर निर्माण में योगदान के तौर पर 5100 रुपए का चेक और रामलला के लिए एक राखी भी भेजी थी।”

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments