ये है दुनिया का सबसे खतरनाक ‘मशरूम’ जानिए इसके बारे में

दुनिया का सबसे खतरनाक ‘मशरूम’  जिसे खाना दूर की बात हाथ भी मत लगाना

हमारी दुनिया तरह-तरह की चीज़ों से मिलकर बनी है, यहां अमृत है तो जहर भी है… यहां नर्क है तो स्वर्ग भी है। अब-तक आपने दुनिया भर के खतरनाक जीव-जंतुओ, जानवर, पक्षियों, पेड़-पौधों आदि के बारे में तो सुना होगा। लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे खतरनाक मशरूम के बारे में बताने जा रहे हैं, अब आप सोच रहे होंगे कि मशरूम कैसे खतरनाक हो सकता है? क्या मशरूम भी आदमखोर होने लगे?

जी हां, सही सोच आपने… इस मशरूम को आप आदमखोर मशरूम भी कह सकते हैं… जोकि इंसानी जीवन के लिए बेहद ही खतरनाक है।

दरअसल, ये दुनिया का सबसे जहरीला मशहूर है। इसे आप खाना तो भूल ही जाइए इसको छूने तक कि न सोचे… अगर गलती से आपका हाथ इस मशरूम पर लग जाता है तो आप कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

सबसे खतरनाक ‘मशरूम’

इस मशरूम का नाम है ‘पोडोस्ट्रोमा कॉर्नू-डामा (Podostroma cornu-damae)

जेम्स कुक यूनिवर्सिटी में किये गये शोध में ये सिद्ध हुआ है कि ये मशरूम इतना खतरनाक है कि इसका जहर त्वचा के माध्यम से भी शरीर के अंदर चला जाता है और इसे खाने से तो तुरंत इंसान की मौत हो जाती है।

ये मशरूम लाल रंग का होता है, जोकि ऑस्ट्रेलिया, जापान, कोरिया व इंडोनेशिया जैसी जगहों पर पाया गया है। पहले माना जाता था कि ये केवल जापान और कोरिया जैसे देशों में पाये जाते हैं, लेकिन कुछ समय पहले ही ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में इसे पाया गया। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कहां-कहां पाया जा सकता है। अगर अगली बार आप इस तरह के लाल मशरूम को देखें तो उससे दूरी ही बनाकर रखिये।

सबसे खतरनाक ‘मशरूम’

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस छोटे से मशरूम ने कोरिया में कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। लोगों को लगा कि ये कोई औषधी है, जिसका इस्तेमाल इलाज के तौर पर कर सकते हैं। उन्होंने इसे चाय में मिलाकर पी लिया और फिर उनकी मौत हो गई।

बाद में पता चला कि चाय में मिलाये गए जहरीले मशरूम की वजह से उनके ऑर्गन फेल हो गये इस वजह से उनकी मौत हो गई। डॉक्टर्स का मानना है कि ये इतना जहरीला मशरूम है कि इससे इंसान के सभी अंग काम करना बंद कर देते है और ब्रेन डैमेज हो जाता है.. इस स्थित में इंसान की मौत होना तय है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments