गैर कांग्रेसी के तौर पर देश के सबसे लंबे समय तक पीएम होने का मोदी ने बनाया रिकॉर्ड

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा दिनों तक भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड जहां योगी आदित्यनाथ के नाम जाता है तो वहीं देश में ज्यादा दिनों तक गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। नरेंद्र मोदी भाजपा के सबसे ज्यादा दिनों तक देश का प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड बना लिया है। इससे पहले भाजपा से प्रधानमंत्री पद पर रहने का सबसे लंबा कार्यकाल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम था। अब इस रिकॉर्ड तोड़ते हुए नरेंद्र मोदी सबसे लंबे समय तक के पीएम रहने वाले गैरकांग्रेसी नेता बन गए हैं।
गौरतलब है कि भाजपा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले अटल बिहारी बाजपेयी सबसे लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। बता दें कि अटल बिहारी बाजपेयी लगातार 2,256 दिन तक देश के प्रधानमंत्री के तौर पर देश का नेतृत्व किया था। 19 मार्च, 1998 को अटल बिहारी बाजपेयी भाजपा से देश के प्रधानमंत्री बने थे, जो लगातार 22 मई, 2004 तक प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया था। बाजपेयी का पहला कार्यकाल 19 मार्च, 1998 से 13 अक्टूबर, 1999 तक का रहा जबकि उनका दूसरा पीएम के तौर पर कार्यकाल 13 अक्टूबर से 22 मई, 2004 तक रहा।
बताते चलें कि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक 2,260 दिन तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का सफर पूरा कर लिया है। इसी के साथ ही नरेंद्र मोदी लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले गैर कांग्रेसी और भाजपा के नेता बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल 26 मई, 2014 से शुरू हुआ था जो अब तक लगातार जारी है।
गौरतलब है कि वर्ष 2014 में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र में आई थी और 26 मई, 2014 नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। प्रधानमंत्री के तौर पर इनका पहला कार्यकाल 2019 में खत्म हुआ, लेकिन दूसरी बार भी 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा में रिकॉर्ड बनाते हुए जीत हासिल की और पीएम मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बने।
प्रधानमंत्रियों के लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड
  • 1947 से लेकर 2020 तक देश में 15 प्रधानमंत्री हुए। देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के नाम देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड है। जवाहरलाल नेहरू 6,130 दिनों तक प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया था।
  • नेहरू के बाद उनकी बेटी इंदिरा गांधी देश की दूसरी सबसे ज्यादा समय तक देश की प्रधानमंत्री रहीं। इस तरह देश की पहली महिला के तौर पर इंदिरा के नाम 5,829 दिनों तक प्रधानमंत्री होने का रिकॉर्ड दर्ज है। वह 24 जनवरी, 1966 से 24 मार्च, 1977 तक मतलब 11 वर्ष 59 दिन तक लगातार देश की प्रधानमंत्री रहीं। उसके बाद दूसरी बार 14 जनवरी, 1980 से 31 अक्टूबर, 1984 तक प्रधानमंत्री का पद संभाला। इसके बाद वह हत्या से पहले तक 4 वर्ष, 291 दिनों तक पीएम पद पर बनी रहीं।
  • इंदिरा गांधी के बाद कांग्रेस से डॉ. मनमोहन सिंह सबसे लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री रहे। मनमोहन सिंह ने यूपीए-1 और यूपीए-2 के दौरान वर्ष 2004 से 2014 तक मतलब 10 वर्ष तक लगातार प्रधानमंत्री बने रहे। इस तरह मनमोहन सिंह के नाम 3,656 दिनों तक प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments