यह किताब खोलेगी प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी के कई राज, धमाकेदार खुलासे होने की उम्मीद

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली बेहतरीन अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और एक बिजनेस वूमेन बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा अब राइटर भी बन गई हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने अपनी एक किताब के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि वह एक किताब के लेखन का काम कर रही है। इसका लेखन कार्य वह जल्द पूरा करके उसे पब्लिश कराएंगी। प्रियंका चोपड़ा की किताब ‘अनफिनिश्ड’ लगभग दो साल बाद अब पूरी हो गई है। प्रियंका चोपड़ा ने इसकी जानकारी अपने ट्वीटर पर शेयर किया है।

अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ के पूरा होने की जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा है कि अब मुझसे इस किताब का इंतजार करना मुश्किल हो गया है। किताब लेखन का काम पूरा हो चुका है पब्लिश होने की कुछ मामूली औपचारिकताएं बाकी है। उन्होंने बताया है कि इस किताब में लिखे मेरे हर शब्द आत्मनिरीक्षण के बाद लिखे गये हैं। यह किताब मेरा जीवन है। अपनी इस किताब के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने बताया था कि यह किताब मेरी जिंदगी की तरह ईमानदार, उत्साही, मजेदार, बोल्ड और विद्रोही होगी। मैं हमेशा एक निजी व्यक्ति के तौर पर जीवन जिया है। जीवन यात्रा के दौरान मैंने कभी भी अपनी भावनाओं के बारे में बात नहीं की, लेकिन मैं अब ऐसा करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा की यह किताब उनसे जुड़े कुछ विवादों के बारे में भी खुलासे कर सकती है। प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड में आने के बाद उनके साथ कई सितारों के नाम जुड़े थे। इतना ही नहीं उनकी बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफार भी काफी संघर्षपूर्ण रहा है। बस अब सीाी को किताब के प्रकाशित होने का इंतजार है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments