सुशांत के साथ रिलेशन में आते ही बदल गया रिया का लुक, देखें तब और अब की तस्वीरें

रिया चक्रवाती यह एक ऐसा नाम है जो इन दिनों हिंदी सिनेमा से लेकर न्यूज चैनलों और आम पब्लिक की जुबान पर छाई हुई हैं। इसकी वजह है सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या। दरसअल रिया चक्रवती सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थी। अब रिया पर सुशांत के पैसे लेने और उन्हें आत्महत्या करने के लिए उकसाने जैसे आरोप लगे हैं। रिया पर ये आरोप सुशांत के पिता ने लगाए हैं। इतना ही नहीं सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ बिहार में मुकदमा भी दर्ज करवाया है। वहीं रिया ने अपने आप को बेकसुर बताते हुए कहा कि सच बहुत जल्द सामने आएगा। बता दें कि रिया बॉलीवुड की एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस हैं जिन्होंने आज तक एक भी हिट फिल्म नहीं दी है। वैसे अगर रिया के कैरियार और पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी सभी फिल्में फ्लॉप रही हैं, लेकिन उनकी लाइफस्टाइल बहुत ही शानदार है।

सुशांत के फैंस का कहना है कि रिया के पास इतने पैसे तो नहीं लगते कि वो ऐसी शानदार लाइफस्टाइल जीएं, ये सारे पैसे सुशांत के हैं जिनसे रिया ने मौज उड़ाई है। वैसे अगर आपने गौर किया  होगा तो इस वक्त रिया का लुक भी पिछले काफी सालों से बदल गया है। बॉलीवुड में आने के बाद से रिया ने मेकओवर कराया है। अगर आप रिया के पहले की और अब की तस्वीरें देखेंगे तो उसमें बहुत फर्क पाएंगे। बता दें कि रिया ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में छोटे पर्दे के एमटीवी रियलिटी शो टीवीएस स्कूटी टीन डीवा से की थी। इसके बाद उन्होंने कई शो होस्ट किए थे। उस समय में रिया काफी सिंपल नजर आती थीं, लेकिन अब वो ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं।
अगर हम रिया के लिंक अप की बात करें तो सुशांत के अलावा रिया का नाम आदित्य रॉय कपूर से भी जुड़ा था। दोनों को अक्सर कई पार्टियों में साथ मे देखा गया था। हालांकि दोनों ने कभी इस रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की। वहीं आदित्य के बाद रिया सुशांत के साथ लिंक अप करते नजर आईं थी। रिया ने ‘मेरे डैड की मारुती’, ‘सोनाली केबल’, ‘बैंक चोर’ जैसी कई फिल्में की। फिल्म ‘जलेबी’ से रिया चर्चा में आई लेकिन सफलता उन्हें किसी भी फिल्म से नहीं मिली। इन दिनों रिया सुशांत के आत्महत्या केस के चलते चर्चा में बनी हुई हैं।

सुशांत के निधन के बाद से रिया काफी समय तक शांत थी। इसके एक महीने बाद उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की, लेकिन फैंस ने उन्हें ट्रोल कर दिया। इन दिनों रिया सिर्फ सुशांत के परिवार ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स और फैंस के निशाने पर हैं।ले रिया अपने आप को बेकसुर बता रही हैं, किन फैंस उन्हें सुशांत की मौत का जिम्मेदार बता रहे हैं।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments