सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर बुरी फंसी महाराष्ट्र सरकार, उठ रहे हैं अब ऐसे गंभीर सवाल

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रही बिहार पुलिस महकमे में पटना के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को महाराष्ट्र सरकार द्वारा जबरन 14 दिनों तक क्वराइंटिन किए जाने बाद बिहार की विपक्षी पार्टी ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ मोर्च खोल दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद अब बिहार के विपक्षी दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने महाराष्ट्र सरकार के इस कदम पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

न महज हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है बल्कि जमकर धज्जियां भी उड़ाई है..यहां पर हम आपको बताते चले कि महाराष्ट्र सरकार ने आईपीएस विनय तिवारी को क्वारइंटिन किए जाने के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने ट्वीट कर कहा, ‘बिहार के 4 अफसर जो पहले मुंबई गए थे। क्या वे कोरोना फ्री का सार्टिफिकेट लेकर गए थे कि उन्हें क्वारइंटिन नहीं किया गया, लेकिन आईपीएस विनय तिवारी को कर दिया। इससे साबित होता है कि महाराष्ट्र सही तथ्यों को छुपाना चाह रही है। ‘हम’ पार्टी बिहार पुलिस के साथ खड़ी है। सुशांत को इंसाफ मिलेगा।
ध्यान रहे कि इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विनय तिवारी को क्वराइंटिन किए जाने पर महाराष्ट्र सरकार के रूख पर सवाल उठाया था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि महाराष्ट्र सरकार ने जो किया है, वो बिल्कुल भी ठीक नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। मुंंबई में विनय तिवारी के साथ जो किया गया है, वो बिल्कुल भी ठीक नहीं था। मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र सरकार के रूख पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हम सरकार से बात करेंगे। उधर, खबर है कि बिहार के डीजीपी महाराष्ट्र के डीजीपी से भी बात करेंगे।

0/Post a Comment/Comments