शादी के नाम से लगता है डर? तो आप हो सकते हैं ‘गामोफोबिया’ के शिकार

कई लड़कों को शादी के नाम से डर लगता है, वह हमेशा शादी के नाम से दूर भागते हैं। वहीं लड़कियों में ये हालात शादी फिक्स हो जाने के बाद आते हैं। अक्सर आपने देखा होगा शादी का दिन जैसे-जैसे पास आता है, लड़कियों की घबराहट और डर और अधिक बढ़ने लगता है और ये डर उन्हें अंदर से इतना डरा देता है कि वह बीमार हो जाती हैं। घरवालों को लगता है कि शादी के बाद अपना घर छोड़कर जाने के कारण लड़की परेशान है, इसलिए बीमार हो गईं। लेकिन, असल में इसके पीछे की वजह कुछ और ही होती है।
दरअसल, ये डर घर को छोड़कर जाने वाला नहीं बल्कि कुछ और ही होता है... ये एक तरह की बीमारी है जिसे ‘गामोफोबिया’ कहते हैं।
क्या है गामोफोबिया?
असल में गामोफोबिया ‘शादी से पहले का ही डर’ होता है। लेकिन, इसका कारण कुछ और ही होता है। जो लोग अक्सर कमिटमेंट से दूर भागते हैं उन्हें गामोफोबिया होने का चांस काफी ज्यादा होता है। शादी से कुछ दिन पहले उनके अंदर ऐसा डर बैठता है कि वो कंट्रोल से बाहर हो जाता है, जिसके लिए उन्हें दवाइंयों का सहारा लेना पड़ता है। इस डर की कई वजहे होती हैं, जैसे कमिटमेंट को लेकर होने वाला डर, सेटल होने का डर, पार्टनर के साथ रिश्तों को निभाने का डर इत्यादि... ये सभी डर इंसान को शारीरिक और मानसिक रूप से कमोजर बना देते हैं।
लड़कों के मुकाबले लड़कियों में इस बीमारी को ज्यादा देखा जाता है।
इसके निवारण के लिए आप किसी अच्छे मनोवैज्ञानिक व थेरेपिस्ट को दिखा सकते हैं और इस बारे में आप अपने परिवारवालों व दोस्तों से खुलकर बात कर सकते हैं। कई बार इससे बचने के लिए दवाइंयों का भी सहारा लेना पड़ता है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments