सुशांत केस की जांच को देखकर भड़की तनूश्री दत्ता, बताया- ‘मुंबई पुलिस और बॉलीवुड गैंग’ का असली खेल

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। इस मामले में मुंबई पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है तो वहीं, बिहार पुलिस भी अब इस केस में जुट गई है। इन दिनों बिहार पुलिस मुंबई में सुशांत केस को सुलझाने में लगी है लेकिन ये भी सच है जब से बिहार पुलिस मुंबई पहुंची है तब से ही मुंबई पुलिस पर सहयोग न देने के आरोप लग रहे है। बिहार पुलिस कई बार ऑटो-टेक्सी में जांच के लिए सफर करती हुई नजर आई है। जिस वजह से मुंबई पुलिस को सोशल मीडिया पर जमकर तलाड़ा जा रहा है। वहीं, अब इस मामले पर मीट मूवमेंट को लेकर चर्चा में रही एक्ट्रेस तनूश्री दत्ता ने मुंबई पुलिस को निशाने पर लिया है।
दरअसल हाल ही में तनूश्री दत्ता ने फैंस के साथ लाइव चैट की। इस दौरान तनूश्री ने कहा है कि उन्हें मुंबई पुलिस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। वीडियो में तनूश्री ने कहा कि, ‘इन सब चीजों पर बहुत ज्यादा गुस्सा आता है क्योंकि पुलिस सिर्फ दुनिया को दिखाने के लिए काम करती है। मुंबई पुलिस की न्यायापूर्ण जांच पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं किया जा सकता। वह हमेशा ही केसेज को जल्दी से निपटाने में लगी रहती है। खास बात तो ये है कि मुंबई पुलिस हमेशा ही आरोपी को जानती है लेकिन वो शुरुआत से ही नेताओं से मिले हुए है। जिस वजह से सिर्फ मामला दर्ज कर जांच का दिखावा करते है। इसके लिए लोगों को बयान इकट्ठे करते है।’
इसके आगे तनूश्री ने कहा कि, ‘पुलिस सुशांत के मौत के मामले में गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को घसीट रही है। इतना ही नहीं, लोगों को पुलिस स्टेशन में आठ-नौ घंटे तक रोका जा रहा है और उनके बयान लिए जा रहे है। अपने इस कदम से मुंबई पुलिस हमेशा ही ये दिखाने की कोशिश में लगी रहते है कि वह मामले को सुलझाने में लगे है लेकिन सच ये है कि पुलिस, बॉलीवुड से भी ज्यादा गंदी है। पुलिस अपनी पूरी जांच में सिर्फ सुशांत के आसपास के लोगों को बुलाएगी और उनसे पूछताछ करेगी। इसके अलावा न्याय के लिए कोई कदम नहीं उठाया जाएगा। इसलिए पुलिस से न्याय की उम्मीद मत करो। पुलिस, कानून ये लोगो को बेवकूफ मनाने के लिए है। ’
वीडियो में तनूश्री ने कहा कि, ‘फिल्म के सेट पर पांच लोगों ने मेरा शोषण किया था लेकिन उस दौरान उन पांच लोगों को एक बार भी पुलिस स्टेशन नहीं बुलाया गया। इसी तरह सुशांत के केस में भी जो आरोपी है उनसे पुलिस फोन पर बात कर रही है और इसकी गर्लफ्रेंड, दोस्तों को फंसाने की प्लानिंग हो रही है। यहीं चीजे है जिन्हें देखकर हमेशा ही गुस्सा आया है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments