इन अभिनेत्रियों के साथ रोमांस कर चुके है शाहरुख खान, देखें पूरी लिस्ट

srk

बॉलीवुड में शाहरुख खान का मतलब रोमांस, प्यार और इश्क वाली फिल्मी है। उनका नाम जब भी आता है तो फैंस के मन में रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट आ जाती है। तभी तो शाहरुख खान को बॉलीवुड का ‘किंग ऑफ रोमांस’ कहा गया है। उन्होंने बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस के साथ रोमांस किया है। उनकी हर फिल्म में एक गजब की लवस्टोरी दिखाई गई है। वीर-जारा, मोहब्बतें, देवदास, दिल तो पागल है, जब तक है जान जैसे फिल्मों में दिखाई गई लवस्टोरी फैंस को आज भी याद है। आज हम आपको शाहरुख खान के ऐसे रोमांटिक किरदारों से मिलवाएंगे। जिसकी चर्चा फैंस के बीच हमेशा रही है।

शाहरुख और काजोल
शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ी है। इस जोड़ी को शायद ही कोई दूसरा एक्टर या एक्ट्रेस टक्कर दे पाई है। फैंस के बीच हमेशा ही शाहरुख और काजोल को एक साथ फिल्मों में लाने की डिमांड रही है और फिल्ममेकर ने ऐसा किया भी है। फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में राज और सिमरन का किरदार और इन दोनों की लवस्टोरी हर किसी को याद है। ये फिल्म साल की सुपरहिट फिल्म रही थी।
ddlj
फिल्म ने उस साल कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसी तरह आज भी इस किरदार को कोई नहीं भूल पाया है। इस फिल्म के अलावा शाहरुख खान और काजोल कई फिल्मों में एक साथ नजर आए। और हर फिल्म को फैंस ने बढ़-चढ़ कर प्यार दिया है।

शाहरुख और मनीषा कोइराला
शाहरुख खान के साथ एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को भी फैंस ने खूब प्यार दिया। ये जोड़ी फिल्म ‘दिल से’ में एक साथ पर्दे पर नजर आई। ये फिल्म उस साल की हिट फिल्मों में से एक रही।
dil de
खास बात ये है कि शाहरुख और मनीषा की इस फिल्म में निर्देशक मणिरत्नम ने एक खास लवस्टोरी दिखाई। इतना ही नहीं, इस फिल्म का गाना ‘सतरंगी रे’ सुपरहिट रहा था। तभी तो इस गाने को आज भी उतना ही प्यार मिलता है।

शाहरुख, ऐश्वर्या और माधुरी दीक्षित
फिल्म ‘देवदास’ में शाहरुख खान बॉलीवुड की दो खूबसूरत अभिनेत्रियों के साथ नजर आए। इस फिल्म में शाहरुख एक तरफ ऐश्वर्या राय के साथ रोमांस करते नजर आए। तो दूसरी तरफ माधुरी दीक्षित के साथ भी उनकी केमिस्ट्री दिखाई गई। इस ट्राइ एंगल को फैंस ने खूब पसंद किया।
devdas
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के हर किरदार ने दमदार अभिनय किया। जिस वजह से इस फिल्म ने फैंस के बीच अपनी एक छाप छोड़ने का काम किया। इस फिल्म से जुड़ी हर एक बात को आज भी याद किया जाता है। फिल्म के डायलॉग से लेकर गाने तक फैंस को पसंद है।

शाहरुख और प्रीति जिंटा
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के साथ भी शाहरुख खान की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई है। पहली बार शाहरुख और प्रीति एक साथ फिल्म ‘दिल से’ में दिखे थे। इस फिल्म में एक्ट्रेस का कैमियो था। लेकिन इसके बाद शाहरुख और प्रीति की जोड़ी फिल्म ‘कल हो ना हो’ में नजर आई।
kal-ho-na-ho
इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर करण जौहर ने बनाया था। ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इसी वजह से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। इसके अलावा प्रीति और शाहरुख खान फिल्म ‘वीर जारा’ में भी एक साथ दिखे। इस फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई। प्रीति और शाहरुख का रोमांस फैंस के बीच छा गया था।

शाहरुख और सुष्मिता सेन
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ‘फिल्म मैं हूं ना’ शाहरुख खान के साथ नजर आई थी। इस फिल्म में एक आर्मी ऑफिस थे तो वहीं, सुष्मिता सेन एक टीचर थी दोनों की स्टूडेंट और टीचर की लवस्टोरी इस फिल्म में दिखाई गई थी।
sushmita-sen
जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में शाहरुख और सुष्मिता का डांस और दोनों का स्टाइल फैंस को काफी पसंद आया था।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments