आज हम उस दौर में पहुंच गए हैं जहां अक्सर लोगों को यह कहते सुना जा सकता है कि यह नया भारत है। लोग अपने हक व अधिकार के लिए आवाज बुलंद करने लगे हैं। पुलिस में लाख बुराइयां सही पर एक काल करने पर मौके पर पहुंच रही है। बावजूद इसके कुछ ऐसी घटनाएं सामने आ जाती है जिसे देखकर मन विचलित हो जाता है। ऐसा लगता है कि समाज में ऐसे लोग भी हैं जो समय के हिसाब से खुद को ढालना नहीं चाहते। वह सारे फैसले खुद ही लेना चाहते हैं। कानून व न्याय व्यवस्था से उनका कोई सरोकार नहीं है। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद में देखने को मिला है। जहां ग्रामीणों ने तालिबान फरमान सुनाते हुए प्रेमी—प्रमिका का सिर मुंडवाकर, मुंह में कालिख पोतकर, जूतों की पहला पहनाकर पूरे गांव में जुलूस निकाला।
जानकारी के मुताबिक कन्नौज के गांव में दिव्यांग का एक महिला के साथ संबंध था, जिसकी जानकारी गांववालों को होने पर ये लोग दोनों की मदद करने की जगह उनकी इज्जत की बारात निकालने में लग गए। गांववालों ने दोनों का सिर मुंडवा दिया। सिर व मुंह में कालिख पोतकर, जूतों की माला पहना कर पूरे गांव में दोनों का जुलूस निकाला गया।
हैरत की बात यह है कि पूरे गांव में एक भी सभ्य व्यक्ति नजर नहीं आया जो इस कृत्य का विरोध करता है। तमाशबीन बने गांव के बीच दिव्यांग व महिला का जमकर तमाशा बना। किसी से यह सोचने या समझाने की कोशिश नहीं की अगर दोनों गलत हैं तो इसके लिए पुलिस है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।
Post a Comment