दुनिया की ऐसी झील जिसका पानी है गुलाबी जानिए इसके बारे में

गुलाबी झील

जानें इस गुलाबी झील के बारे में

दुनिया भर के सात अजूबे तो आपने देखे ही होंगे, लेकिन आज हम आपको जिस झील के बारे में बताने जा रहे है वो झील भी किसी अजूबे से कम नहीं है। ये है ऑस्ट्रेलिया की ‘गुलाबी झील’। अब-तक आपने कई झील देखी होंगी… छोटी बड़ी… लेकिन ये झील अपने रंग की वजह से अनोखी झीलों की लिस्ट में शामिल होती है। आमतौर पर कहा जाता है कि पानी बेरंग होता है, जिसका कोई रंग नहीं होता… लेकिन फिर भी आपने सफेद और नीला पानी जरूर देखा होगा… लेकिन ये झील न तो नीली है न ही सफेद व काली… ये झील है ‘गुलाबी’ रंग की।गुलाबी झील

रात को ये झील देखने में दूसरी झीलों की तरह समान्य लगती है, लेकिन दिन की रोशनी में इस झील का रंग बेहद ही खूबसूरत गुलाब हो जाता है।

गुलाबी झील

इस झील का नाम है ‘हीलियर झील’

इस झील को 15 जनवरी 1802 में मैथ्यू फील्डर्स नाम के एक वैज्ञानिक ने खोज निकाला था। इस खोज के बाद लोगों को इस झील के बारे में पता चला। फिर क्या… धीरे-धीरे इस अनोखी झील ने अपने रंग की वजह से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करना शुरु कर दिया। अब दूर-दूर से लोग इस झील को देखने आते हैं।

गुलाबी झील

कैसे है इस झील का रंग गुलाबी

बताया जा रहा है कि इस झील के गुलाबी होने का कारण झील में पाये जाने वाले एल्गी और बैक्टेरिया हैं। इस वजह से जब भी सूरज की किरणे इस झील पर पड़ती है, तो ये गुलाबी दिखती है। हालांकि, वन्य जीव से लेकर इंसानों तक के लिए ये बैक्टेरिया नुकसानदायक नहीं होते। इस झील में टूरिस्ट जमकर गोता लगाते हैं।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments