दिलेर पायलट गुंजन सक्सेना की भूमिका में दिखेंगी जाह्नवी कपूर, ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्रवी कपूर की जल्द आने वाली फिल्म गुंजन सक्सेना द करगिल गर्ल को लेकर सोशल मीडिया पर माहौल बना हुआ है। इस फिल्म के पोस्टर रिलीज होने के बाद लोग फिल्म में जाह्रवी कपूर देखने के लिए काफी उत्साहित दिखाई दे रहा है। जाह्रवी की दूसरी ही फिल्म है लेकिन उनके करोड़ों फैंस उनकी पहली ही फिल्म के बाद बन गए थे जिन्हे अब जाह्रवी कपूर फिल्म गुंजन सक्सेना द करगिल गर्ल में दिखेगीं। इस बीच फिल्म का ट्रेलर नेटफ्लिक्स पर आज रिलीज कर दिया गया है। जिन्हे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। जाह्नवी कपूर, गुंजन सक्सेना द करगिल गर्ल के ट्रेलर में उनकी एक्टिंग दिखाई दे रही हैं। जिसमे वो भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग अफसर के किरदार में दिखाई दे रही है। इस फिल्म कर जरिये गुंजन सक्सेना की जिंदगी से जुड़े सभी किस्सों को सामने रखने की कोशिश है।
ट्रेलर में कारगिल युद्ध की भी झलक देखने को मिली। फिल्म में गुंजन कैसे एक भारतीय वायुसेना फ्लाइंग अफसर बनी और इसके बाद वायुसेना में क्या बड़े बदलाव हुए। उन्हें कैसे लड़कों से कमजोर दिखाया जाता है और फिर उन्हें इस दौरान नीचा दिखाने की भी कोशिश होती है। इन सभी घटनाक्रम के बाद भी कैसे गुंजन सक्सेना भारतीय वायुसेना की बहादुर पायलट बनकर सामने हैं। फिल्म एक में दिखाया गया है कि महिलाएं भी युद्ध जैसे हालात के दौरान एयरक्राफ्ट भी उड़ा सकती हैं।
युद्ध में सक्रिय भूमिका निभाते हुए युद्ध का परिणाम बदल भी सकती हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं जो गुंजन सक्सेना पिता का रोल कर रहे हैं। गुंजन और उनके पिता के बीच अंडरस्टैंडिंग साफ़ दिखाई दे रही है और गुंजन को उनके पिता ही एक बेहतरीन पायलट बनाने के लिए तैयार करते हैं। फ़िलहाल यह फिल्म 12 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments