आइलैंड नहीं, ये है मौत का अड्डा... जहां एक बार गये तो समझे तय है आपकी मौत

 आइलैंड का नाम सुनकर आपके जहन में क्या सबसे पहले आता है...? समुद्र, समुद्री किनारा और चारों तरफ हरियाली ही हरियाली... एक परफेक्ट वेकेशन स्पॉट्स। अमूमन लोगों का किसी भी आइलैंड को लेकर यही विचार होता है। वहीं, बात जब इटली के आइलैंड्स की आती है, तो जहन में डेस्टिनेशन वेडिंग का ख्याल भी आ ही जाता है। पिछले कुछ समय से इटली के आईलैंड पर कई डेस्टिनेशन वेडिंग्स भी हो रही है।

लेकिन आज हम आपको जिस आइलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं, यकीनन उसके बारे में जानकर आइलैंड को लेकर आपकी सोच थोड़ी बदल जाएगी।
इस आइलैंड के बारे में कुछ बताने से पहले हम आपको इसका नाम बता देते हैं... यूं तो आम भाषा में इसे लोग ‘मौत का आइलैंड’ भी कहते हैं। वैसे इस आइलैंड का नाम है पोवेग्लिया आइलैंड, जोकि इटली में स्थित एक आइलैंड है।
मौत का आइलैंड नाम सुनकर ही आपको इसकी खासियत मालूम चल गई होगी, इसे मौत का आइलैंड इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां जो कोई भी जाता है वापस लौटकर नहीं आ पाता। इस वजह से सरकार ने इस आइलैंड को बैन भी कर दिया है।
लेकिन इसे मौत का आइलैंड क्यों कहा जाता है? इसके पीछे की कहानी क्या है? आइए सब जानते हैं-
कहा जाता है काफी साल पहले इस आइलैंड के लोगों में प्लेग की बीमारी बुरी तरह से फैल गई थी, हजारों-लाखों लोग इस बीमारी से पीड़ित हो गये थे। पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ती देख, 1 लाख 60 हजार लोगों को इस आइलैंड पर जिंदा जला दिया गया था। तब से ये आइलैंड विरान है और भूतहा है।
बताया तो ये भी जाता है कि इसे कुछ सालों बाद इस आइलैंड पर एक मेंटल अस्पताल भी खोला गया था। ये समय था साल 1922 का। लेकिन कुछ समय बाद ही इसे भी बंद कर दिया गया, कहते हैं कि इस अस्पताल के लोगों को यहां पर कई असमान्य चीजें दिखने लगी थी जिस वजह से वह बुरी तरह डर गये। इन लोगों में अस्पताल का स्टाफ व मरीज दोनों ही शामिल थे।
इसके बाद साल 1960 में इटली सरकार ने ये आइलैंड एक परिवार को बेच दिया। लेकिन उनके साथ भी कुछ ऐसे ही वाक्ये होने लगे। कुछ दिन बाद वह लोग भी इस आइलैंड को छोड़कर चले गये।
इस तरह की तमाम घटनाओं के बाद लोगों ने इसकी वजह जाननी चाही, जिसके लिए उन्हें वहां जाना पड़ा। लेकिन कहा जाता है कि वो कभी वापस लौटकर नहीं आये। इन सब के बाद सरकार ने इस आइलैंड को बैन कर दिया है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments