कोरोना वैक्सीन को लेकर भारत ने तैयार किया बड़ा प्लान, लिस्ट में नहीं है पाकिस्तान का नाम


कोरोना के मरीज भारत में काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों में खौफ है। वहीं इस बीच देश में वैक्सीन को लेकर भी तैयारी काफी तेजी से चल रही हैं। सूत्रों की माने तो केंद्र सरकार वैक्सीन को लेकर योजना बनाने में लगी हुई है। जिसमे उसके नि:शुल्क टीकों से लेकर गारंटीकृत आपूर्ति तक शामिल है। भारत उन देशों की सूचि तैयार कर रहा है जिन्हे वैक्सीन के डोज दिए जाएंगे। इससे उन देशों से राजनयिक संबंध मजबूत होंगे। वहीं भारत भी वैक्सीन की फैक्ट्री के रूप में उभर कर आएगा। भारत अपने पड़ोसी देश, पश्चिम एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका की भी मदद करने को तैयार है। देश में इस वक़्त दो वैक्सीन पर काम काफी तेजी से चल रहा है। जिनका क्रिनिकल ट्रायल चल रहा है। जिनकी सफलता के बाद उन्हें बड़े पैमाने पर तैयार किया जायेगा।

कोरोना वैक्सीन को बनाने में दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) का नाम भी शामिल है। जो एस्ट्राज़ेनेका के आलावा तीन कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं। फ़िलहाल भारत ने अब तक कोई फाइनल योजना नहीं बनाई है लेकिन वैक्सीन की आपूर्ति के लिए लाइसेंसिंग समझौतों का उन्हें सम्मान करना होगा जिसे बहरत तय करेगा। जिसके बाद ही तय हो सकेगा कि वो कहां वैक्सीन बेच सकता है और कहां नहीं।

भारत उन पड़ोसी देशों को वैक्सीन देने पर सोच रहा है जो संयुक्त राष्ट्र (UN) जैसे मंचों पर भारत के लिए उपयोगी और मददगार रहे हैं। जिसमे अफगानिस्तान और बांग्लादेश के नाम शामिल हो सकते हैं। लेकिन खास बात यह है कि अब पाकिस्तान के नाम पर चर्चा नहीं हुई है। जिसके बाद माना जा रहा है कि भारत से पाकिस्तान को कोई मदद नहीं मिलेगी। जिसके बाद उसकी मदद सिर्फ चीन ही करेगा।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments