अपना दर्द साझा कर बॉलीवुड के ये मशहूर सितारें कई बार हो चुके हैं भावुक, जानें क्या थी वजह?

हिंदी सिनेमा के स्टार सितारों की भावनाएं भी हम जैसे आम इंसान की तरह ही होती हैं। कई वक्त ऐसे आते हैं जहां ये सेलेब्स मीडिया अथवा किसी इवेंट शो के दौरान भावुक होते नजर आते हैं। बात करते करते इनकी आंखे भर आती हैं। आइए डालते हैं ऐसे कुछ वाकयों पर एक नजर डाले जब ये सितारे जनता के सामने रो पड़े।

दीपिका पादुकोण- फिल्म पीकू के लिए जब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को बेस्ट अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला तो उन्होंने इस दौरान सालों पहले अपने पापा के द्वारा उनकी और उनकी बहन अनिशा को दी गई चिट्ठी पढ़ी। चिट्टी पढ़ते वक्त दीपिका अपने भावनाओं को काबू में नही कर पाई उनकी आंखे भर आई। रुंधे गले से उन्होंने चिट्ठी पढ़ा जिसे सुनकर ऑडिएंस और उनके मां – पापा भी रो दिए थे।

सलमान खान- हिंदी सिनेमा का सबसे मशहूर अभिनेता सलमान खान को लेकर फैन्स के बीच जबरदस्त क्रेज़ रहता है। हर वर्ष सलमान के जन्मदिन पर उनके घर के सामने हज़ारों फैन्स की भीड़ जुट जाती है।  सलमान को अक्सर अपने फैंस के इस प्यार पर भावुक होते और आंखों को पोंछते हुए देखा गया है। इतना ही नहीं टीवी जगत का मशहूर शो बिग बॉस के सेट पर अपने 10 साल के सफर को याद कर सलमान की आंखे भर आई थी।

संजय दत्त- अभिनेता संजय दत्त अपने जीवन पर आधारित बना फिल्म “संजू” देखकर बहुत देर तक के लिए भावुक हो गए थे। इतना ही नहीं इस फिल्म अपना किरदार निभाने वाले अभिनेता रणवीर कपूर को बहुत देर तक गले लगाए रखा था। इसके अलावा 1993 में हुए मुंबई ब्लास्ट कांड में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दोषी पाए जाने पर संजय दत्त जब पहली बार मीडिया के सामने आए तो बात करते हुए रो पड़े थे।

शिल्पा शेट्टी- फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को कई बार टीवी डांस शो “सुपर डांसर” के दौरान रोते हुए देखा गया है। जब शिल्पा किसी असहाय बच्चों की कहानियां सुनती हैं तो रो देती हैं। इनता ही नहीं उन्हें एक पब्लिक इवेंट के दौरान अपने मिसकैरेज के दर्द को बताते हुए काफी भावुक हो गई थी और बहुत देर तक चुप रही। शिल्पा अपने परिवार का खास ख्याल रखती हैं।

आलिया भट्ट- फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट वैसे तो बॉलीवुड में अपने चुलबुले अंदाज़ के लिए काफी फेमस हैं। लेकिन वो उतनी ही भावुक भी हैं। आलिया ने फिल्म “हाइवे” के ट्रेलर लॉन्च पर एक प्रोमो इवेंट के दौरान भावुक हो गई थी और अपने आसुओं को नहीं रोक पाई थी। फिल्म का ट्रेलर देखकर वो रोने लगी थीं। आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट डिप्रेशन का शिकार रह चुकी हैं।

माधुरी दीक्षित- बॉलीवुड में अबिनेय के साथ साथ अपने डांस को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली माधुरी दीक्षित टीवी जगत के डांस शो, “डांस दीवाने” की जज हैं। शो के दौरान जब एक कंटेस्टेंट किशन ने मां को समर्पित एक डांस किया तब माधुरी भावुक हो गई थी। इतना ही नहीं माधुरी अपने बेटे की बातें शेयर कर रोने लगी थीं। इसके अलावा एक इवेंट में माधुरी को जब उनके स्कूल, कॉलेज की तस्वीरें दिखाई गई तो वे बीते लम्हों को याद कर अपने आंसू नहीं रोक पाई थीं।

अमिताभ बच्चन- फिल्म इंडस्ट्री में बिग बी के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन टीवी सो “कौन बनेगा करोड़पति” को  होस्ट करते हैं। इस दौरान वे कई बार दुखभरी कहानियों को सुनकर भावुक जाते हैं। अमिताभ की आंखे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2017 के इवेंट पर उस वक़्त डबडबा गई थीं, जब स्मृति ईरानी ने भारत सरकार की ओर से उन्हें पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया था।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments