नेपाल पुलिस ने भारतीय वन अधिकारियों को गश्त करने से रोका, जान जोखिम में डालकर निभा रहे हैं अपना फर्ज


चीन की शह पर नेपाल भी भारत को आंख दिखाने का काम कर रहा है, भारतीय वनकर्मियों को नेपाल पुलिस अब गश्त करने से भी रोक रही है। खबर सामने आ रही है कि पहले चम्पावत के वनकर्मियों के नो मेंस लैंड के रोका गया जिसके बाद उन्हें नेपाल के जंगल पार करते हुए भारतीय जंगल में जाने से रोका गया। इसके बाद भारतीय वनकर्मियों ने ट्यूब की मदद से शारदा नदी को पार किया, इस दौरान उनकी जान पर हर वक़्त बनी हुई थी। पिछले माह 22 जुलाई को भी टनकपुर के पास स्थित ब्रह्मदेव में भारत नेपाल सीमा के नो मेंस लैंड को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद से लगातार सामने आ रहा है कि नेपाल मामले को तूल दे रहा है। एक माह बाद फिर नेपाल ने विवाद खड़ा करने की कोशिश करते हुए अब भारतीय वनकर्मियों को गश्त करने से रोका है।

इससे पहले भारतीय वनकर्मी निरन्तर गश्त के लिए नेपाली क्षेत्र ब्रह्मदेव की सीमा के बाद भारतीय वन क्षेत्र में गश्त किया करते थे। पिछले कुछ दिनों में हुए विवाद के बाद अब भारतीय वनकर्मियों नो मेंस लैंड से होकर जंगल के इलाकों में नेपाल पुलिस जाने नहीं दे रही है। नेपाल के वन क्षेत्र के बाद भारत का पहला शारदा टापू बीट पड़ता है। जो करीब 50 से 60 हेक्टेयर वन क्षेत्र में फैला हुआ है। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस क्षेत्र में ही गश्त करते हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले SSB के जवानों को भी गश्त करने के दौरान रोका गया था।

वहीं इस मामले को जब विवाद बढ़ा तो नेपाल पुलिस की तरफ से भी सफाई दी गई और कहा गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए वनकर्मियों को गश्त से रोका जा रहा है। गश्त करने के दौरान कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां से नेपाल सीमा लग जाती है। उनमे बिना प्रवेश किए आगे गश्त नहीं की सकती है। यही वजह है कि इन क्षेत्रों में प्रवेश करते ही नेपाल पुलिस ऑब्जेक्शन कर रही है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments