इस द्वीप में चलती है बिल्लियों का हुकूमत, इंसानों से ज्यादा है बिल्लियों की संख्या

यूं तो हमारी दुनिया में कई अजबोगरीब जगहें मौजूद है, जहां का कभी इतिहास हमें चौंकाता है तो कभी वहां से जुड़ी कुछ रोचक व दिलचस्प बातें हमें हैरान करती हैं। आज हम एक ऐसी ही जगह के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। हैडलाइन पढ़कर आप समझ ही गये होंगे, कि आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां इंसानों की संख्या की तुलना में बिल्लियों की संख्या काफी ज्यादा है और वहां बिल्लियों का ही राज चलता है।

जहां इंसानों की बढ़ती आबादी वातावरण से लेकर जंगली प्रजातियों के लिए खतरा बन चुकी हैं, वहीं दुनिया में अभी भी कुछ ऐसी जगहें मौजूद हैं जहां आज भी इंसानों का नहीं बल्कि जानवरों का राज चलता है।
ये बिल्लियों वाली जगह जापान में स्थित है। इस आइलैंड का नाम है ‘आशिमा आइलैंड’, जिसे लोग ‘कैट आइलैंड’ भी कहते हैं। ये जापान के इशिनोमाकी शहर का ही एक छोटा द्वीप है।
इस जगह की खासियत ही बिल्लियां है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जगह बिल्लियों की संख्या इंसानों की संख्या से 6 गुना अधिक है।
कहा जाता है कि साल 1945 में ये द्वीप 1000 लोगों का शहर हुआ करता था, लेकिन आज के समय में यहां आपको केवल बिल्लियां ही देखने को मिलेंगी। लेकिन कुछ सालों पहले तक यहां बिल्लियों की संख्या इतनी ज्यादा नहीं थी। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद कुछ लोग इस जगह पर आकर बसे, जिनका मुख्य व्यवसाय मछलियां पकड़ना होता था। हालांकि, इस द्वीप में उस वक्त चूहों का बड़ा ही आतंक हुआ करता था जिसकी वजह से लोगों के व्यवसाय में काफी नुकसान हुआ करता था।
इसी समस्या से निजात पाने के लिए इस आइलैंड पर बिल्लियां पकड़कर लाईं गईं, ताकि चूहों से निजात मिले। इसका परिणाम भी कुछ ही दिनों में दिखने लगा... शहर में चूहों का आतंक कम होने लगा। इसके बाद से ही यहां बिल्लियां रखा जाने लगा, प्रजनन के बाद बिल्लियों की संख्या बढ़ने लगी। वहीं लोग अपने व्यवसाय और अन्य दूसरे कारणों की वजह से इस द्वीप को छोड़कर दूसरे शहर चले गये। वजह काफीं थी... यहां न बाजार की सुविधा थी और न ही अस्पताल की। वहीं शिक्षा के लिए भी यहां केवल 1 ही स्कूल था जोकि कुछ दिनों बाद ही बंद हो गया था। इसके परिणामस्वरूप लोग यहां से पलायन करने लगे और शहर धीरे-धीरे खाली होने लगा।
भले ही शहर खाली होता जा रहा हो, लेकिन यहां रह रहे लोगों का बिल्लियों के प्रति प्यार कम नहीं हुआ। वह अपने-अपने घर में बिल्लियों को पालने लगे। बिल्लियों के प्रति इस द्वीप में इतना लगाव है कि सरकार ने इस द्वीप पर कुत्तों तक पर बैन लगा रखा है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments