डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में डाला तौलिया, फिर लगा दिए टांके


देशभर में डॉक्टरों की लापरवाही के अब तक कई मामले सामने आए है लेकिन बिहार के गया में डॉक्टरों से हुई लापरवाही ने सबके होश उड़ा दिए।

क्योंकि यहां पर एक डॉक्टर ऑपरेशन के दौरान एक महिला के पेट में तौलिया भूल गया। हैरानी की बात ये है कि डॉक्टर ने तौलिए को पेट में ही छोड़कर टांके लगा दिए। जिससे महिला की जान खतरें में पड़ गई है।

दरअसल मामला गया के खिजरसराय इलाके का है। यहां पर 21 वर्षीय मीरा देवी को प्रसव पीड़ा के चलते निजी क्लीनिक में ले जाया गया था। यहां पर 29 जुलाई को क्लीनिक के डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन किया।

लेकिन ऑपरेशन के बाद महिला की तकलीफ कम होने की जगह बढ़ गई। इतना ही नहीं, ऑपरेशन के बाद महिला को दर्द के साथ पस भी निकलनी शुरू हो गई थी।

वहीं, परिजन महिला को दूसरे क्लीनिक लेकर गए। यहां पर महिला की रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया। पटना के एक अस्पताल में महिला की परेशानी का कारण जानने के लिए सिटी स्कैन करवाया गया।
जिसकी रिपोर्ट आई। तो महिला की परेशानी का खुलासा हुआ। रिपोर्ट में महिला के एक पेट में एक जगह पर कुछ सामान नजर आ रहा था। जिसकी वजह से महिला का दोबारा ऑपरेशान किया गया।

इस ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट से एक तौलिया निकला। इस तौलिया का इस्तेमाल डॉक्टर आमतौर पर ऑपरेशन के दौरान करते है। हालांकि, अब महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
वहीं महिला के परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments