दूल्हे ने बीच निकाह में दुल्हन के सामने रखी ऐसी शर्त, लड़की ने ससुराल जाने से किया इनकार

nikah

दहेज लेना और देना कानूनी अपराध माना जाता है। इसके बावजूद कई लोग दहेज लेन-देन का सिलसिला जारी रखते हैं। हालांकि, कई लोग दहेज नहीं देते हैं और इसका कड़ा विरोध जताते हैं। निकाह से जुड़े कई किस्सें सुनने को मिलते हैं जो काफी दंग कर देने वाला होता है। हाल हीं में, ऐसा ही कुछ उत्तराखंड में हुआ जहां बीच निकाह में दूल्हे ने दुल्हन पक्ष के सामने बाइक की डिमांड रख दी जिससे गुस्साए दुल्हन पक्ष ने पूरी बारात को ही बंधक बना लिया। दोनों पक्षों के बीच बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस को बीच-बचाव के लिए बुलाना पड़ गया।

जानकारी के मुताबिक, कलियर थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली लड़की की शादी सहारनपुर रहने वाले शख्स से तय हुआ था। करीब 10 लोगों के साथ दूल्हा बारात लेकर पहुंचा था। निकाह के बीच में ही दूल्हे ने दुल्हन पक्ष के सामने बाइक की शर्त रख दी। दूल्हा जिद्द पर अड़ गया था कि वह तब तक रस्म पूरी नहीं करेगा जब तक उसे बाइक नहीं मिल जाती।

दूल्हे के इस जिद्द पर गुस्साए दुल्हन पक्ष के लोगों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच स्थिति बिगड़ने लगी जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया और पंचायत में समझौते की बात की गई। दूल्हा बिना बाइक के शादी के लिए राज़ी हो गया, लेकिन दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया।

एसओ जगमोहन रमोला के मुताबिक, दहेज को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। दुल्हन ने बरात के साथ जाने से इनकार कर दिया। दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष को वायदा किया है कि शादी के दौरान जो खर्च हुआ है,  उसका भुगतान वे करेंगे। ये कहते हुए बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments