घर में यहां होता है कुबेर देवता का स्थान, न करें ऐसी गलतियां

 

हिन्दू धर्म में कुबेर को धन के देवता कहा जाता हैं। उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर कहते है। मकान बनवाते वक्त लोग इस बात का खास ध्यान रखें कि मकान उत्तरमुखी हो। घर की उत्तर दिशा के वास्तु दोष मुक्त हो तो धन-यश की बढ़ोतरी होती है। लेकिन कभी कभी उत्तरमुखी मकान में रहने पर भी कई बार दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। वास्तु के नियमों का पालन न करने पर उत्तरमुखी घर में भी लोग दुखी रहते हैं। वास्तु के अनुसार तो अगर उत्तरमुखी घर में मुख्यद्वार पूर्व के स्थान पर पश्चिम में हो तो लोग ज्यादा दिनों तक ऐसे घर में टिक नहीं पाते। इस कारण घर का मुखिया पैसा कमाने के लिए ज्यादातर घर से बाहर ही रहता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो उत्तर-पश्चिम दिशा में मुख्यद्वार के पास ही भूमिगत पानी की टंकी और बोरिंग का निर्माण करवाने से घर में चोरी होने की संभावना बढ़ जाती है। इस प्रकार के घर में जो महिलाएं रहती हैं उनका मन भी चंचल होता है। वे बहुत ही कम वक्त के लिए घर में रह पाती हैं।

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो उत्तरमुखी जमीन में पश्चिम दिशा में ज्यादा खाली जगह होने पर उसे ज्यों का त्यों छोड़ देते हैं। इस प्रकार के घर में रहने वाले पुरुषों को शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक परेशानी से गुजरना पड़ता है। इसके साथ ही अगर गंदे पानी की निकासी एवं सैप्टिक टैंक उत्तरमुखी घर में दक्षिण दिशा में रखें हों तो, वास्तु के अनुसार इसे भी अनुकूल नहीं माना जाता. ऐसा करने से परिवार की महिलाएं हमेशा कष्ट में ही रहती हैं।

उत्तरमुखी घर से जुड़ी ये खास बातें

  • घर की शांति बनाये रखने के लिए उत्तर दिशा घर के मध्य भाग से हमेशा नीचा रखें।
  • घर की उत्तर दिशा में अगर गेस्ट रूम और पूजा घर बनाया जाए तो इसे शुभ माना जाता है।
  • उत्तर दिशा में रसोई घर बनवाने से घर में सुख शांति बनी रहती है।
  • अगर आप चाहते हैं कि घर के सदस्यों के बीच प्यार बना रहे तो उत्तर दिशा में कोई भी टूटी हुई दीवार नहीं होनी चाहिए।
  • उत्तर दिशा में बाथरूम बनाने से बचें।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments