अगले महीने ये सात ग्रह बदलेंगे चाल, आपके जीवन पर पड़ सकता है गहरा प्रभाव


हिन्दू धर्म में ग्रह नक्षत्रों का विशेष महत्व है। किसी कभी काम को शुरू करने से पहले ग्रह नक्षत्रों का विचार जरूर किया जाता है। इसके साथ ही ग्रहों के परिवर्तन का भी हम पर विशेष प्रभाव पड़ता है। ऐसा माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस बार सितंबर के महीने में साथ ग्रह अपना स्थान परिवर्तन करने जा रही हैं। यानी वह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं, जिसका असर हम पर पड़ेगा। ज्योतिष बताते हैं कि सितंबर माह में बृहस्पति, सूर्य, राहु-केतु, शुक्र, बुध और मंगल ग्रह अपना स्थान बदलेंगे। इन ग्रह ने कुछ गोचर करेंगे तो कुछ वक्री व मार्गी होंगे। अब आइये जानते हैं की कौन सा गृह वक्री होगा और कौन सा मार्गी।

मंगल पहले वक्री होगा फिर मार्गी

ज्योतिष के मुताबिक मंगल ग्रह 10 सितंबर को मेष राशि में प्रवेश करेगा। पहले तो यह कुछ दिन तक वक्री रहेगा फिर नवंबर में मार्गी हो जायेगा, मंगल को क्रूर ग्रह माना जाता है। इसकी टेढ़ी चाल कुछ राशि के जातकों को परेशान करने वाली होगी, लेकिन कुछ राशि के जातकों के लिए यह लाभदायक साबित होगा।

शुक्र का कर्क राशि में होगा गोचर

एक सितंबर से शुक्र ग्रह कर्क राशि में गोचर करेगा। इस राशि में यह ग्रह 28 सितंबर तक रहेगा। चूंकि कर्क चन्द्र ग्रह की राशि है और शुक्र इसे अपना शत्रु मानता है, इसलिए इसका असर राशियों पर बहुत अनुकूल नहीं होगा।

कन्या राशि में गोचर करेगा बुध

बुध ग्रह दो सितंबर से अपनी स्वराशि कन्या में गोचर करेगा। इसके बाद 22 सितंबर को तुला राशि में प्रवेश करेगा। बुध के कन्या राशि में गोचर को कुछ राशियों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। जबकि तुला राशि में बुध का प्रवेश मिलाजुला प्रभाव दिखायेगा।

मार्गी रहेगा गुरु

13 सितंबर को देवगुरु बृहस्पति धनु राशि में मार्गी होंगे। कहा जाता है गुरु की सीधी चाल काफी शुभ फलदायी होती है। इसका सभी राशियों पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष में गुरु को धन, स्वर्ण और सुख सुविधा देने वाला ग्रह माना जाता है।

सूर्य का कन्या राशि में परिवर्तन

सूर्य ग्रह 16 सितंबर को अपनी स्वराशि सिंह से निकल कर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। अक्टूबर की 17 तारीख को फिर यह ग्रह राशि परिवर्तन करेगा और अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश करेगा। सूर्य के इस गोचर का असर कुछ राशियों के अशुभ होगा जबकि कुछ केलिए शुभ कारक होगा, जिन जातकों पर सूर्य की शुभ दशा चल रही है उन्हें इस गोचर से लाभ मिलेगा।

वृष राशि में प्रवेश करेगा राहू

हिन्दू धर्म शास्त्र में काफी खतरनाक गृह माना राहू भी अपनी चाल बदल रहा है। यह 23 सितंबर को धनु से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। 23 सितंबर को सबसे पहले राहु मिथुन राशि से वृष राशि में गोचर करेगा और 12 अप्रैल तक इसी राशि राशि में स्थित रहेगा। राहु की चाल हमेशा उल्टी दिशा में होती है। ऐसे में इसका राशियों पर विपरीत असर पड़ेगा। राहु का राशि परिवर्तन इस साल की सबसे बड़ी ज्योतिषीय घटनाओं में से एक है। अतः इसका प्रभाव भी सभी राशियों पर जबरदस्त तरीके से देखने को मिलेगा।

धनु राशि में गोचर करेगा केतु

23 सितंबर को ही केतु ग्रह भी धनु से वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। केतु का गोचर भी इसवर्ष की बड़ी ज्योतिषीय घटना माना जा रहा है। इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। केतु गृह शुभ-अशुभ दोनों तरह क फल देने वाला माना जाता है। कुछ राशियों के लिए यह परिवर्तन बेहद लाभकारी सिद्ध होगा तो कुछ राशियों के लिए तकलीफ देह होगा।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments