अद्भुत! पानी की नदी खूब देख ली, अब देखिए पत्थर की नदी

अब-तक आपने एक से बढ़कर एक नदियां देखी होंगी, जिसका खूबसूरत पानी देखने ही बनता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी नदी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी खूबसूरती का कारण पानी नहीं बल्कि पत्थर हैं। जी हां, इस नदी में आपको ढूंढने पर भी पानी नजर नहीं आएगा... क्योंकि इसमें केवल पत्थर ही पत्थर हैं। इस वजह से इसे पत्थर की नदी भी कहा जाता है। क्यों...? ये जानने से पहले आप ये तस्वीर देखिए-
इस जगह दूर-दूर तक बड़े-बड़े पत्थर है... दूर से देखने पर ये पत्थर मानों किसी नदी की धारा जैसे प्रतीत होते है। इसिलए इसे ‘स्टोन रिवर’ कहा जाता है।
ये स्टोन रिवर रूस में स्थित है, जोकि 6 किलोमीटर लम्बी है और 200 मीटर चौड़ी। इस नदी के कुछ हिस्से 700 मीटर भी चौड़े हैं।
आखिर इतने सारे पत्थर एक साथ एक ही जगह पर आए कैसे? और कैसे ये नदी की तरह बन गये?
कहा जाता है कि 10 हजार साल पहले ऊंची ग्लेशियर टूटकर नीचे गिर गये थे, जिसकी वजह से ये पत्थर इस तरह जमीन पर आ गिरे और इन्होंने नदी का रूप ले लिया।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments