गजब! महिला को कब्र में दफना कर जा चुके थे लोग, फिर कुछ ही पलों में खुद निकल आई बाहर


खबरों की इस दुनिया में कई खबरें ऐसी होती है, जिसे जान आप दंग रह जाएंगे। कुछ खबरें यकीनन हमें कुछ सोचने पर मजबूर कर देती है। हमें हैरान कर देती है। परेशान कर देती है और तो और कई बार हमारे विश्वास करने की क्षमता पर भी इन खबरों का गहरा अघात पहुंचता है। अब उस ताजा मामले को ही देख लीजिए। यूक्रेन से सामने आया है। यहां पर एक महिला कब्र को फाड़कर बाहर निकल आई है। जैसे ही उसने अपने दोस्तों और शुभचिंतकों को यह बताया कि वह कब्र फाड़कर बाहर निकली है तो वो दंग रह गए। उन्हें अपने आंखों देखे दृश्य पर यकीन नहीं हो रहा था। यहां तक कि जब उस महिला को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर भी खुद हैरान रह गए।

उस महिला के साथ हुआ क्या था? 

अब सवाल यह है कि आखिर उस महिला के साथ हुआ क्या था कि वो कब्र को फाड़कर बाहर निकली है तो महिला के साथ हुए इस पूरे घटना को यदि हादसे का नाम देना ही मुनासिब रहेगा। महिला के मुताबिक, वे अपने घर पर आराम फरमा रही थी, तभी एकाएक दो शख्स उसके पास आए, जो कि रिश्ते में भाई ही है, उस महिला के पास आकर उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान उस महिला की नाक टूट गई। जबड़ा टूट गया। शरीर के कई जगहों पर हमला हुआ, जिससे महिला  बुरी तरह चोटिल हो गई। लेकिन वो दरिंदे तब भी नहींं मानें और उस महिला पर लगातार हमला करते रहे। अंत में फिर जब उनका इससे भी जी न भरा तो ये दोनों ही दरिंदें महिला को कब्रिस्तान ले गए और वहां पर महिला को खुद की कब्र खोदने के लिए मजबूर किया। दोनों ही शख्स महिला से कह रहे थे कि तुम अपनी कब्र खुद ही खोदेगे।

अपने साथ हुए इस हादसे के बारे में खुद महिला ने बताया। महिला के मुताबिक, ये दोनों ही शख्स महिला को कब्रिस्तान ले गए फिर उससे खुद का कब्र खुदवाया है और फिर कब्र में दफन होने के लिए कहा… अंत में कब्र में दफन होते ही इन दोनों दरिंदे मिट्टी डालते रहे। अंत में फिर ऐसा वक्त आया कि वो महिला दफन हो गई, लेकिन शायद कुदरत को यह मंजूर नहीं था कि वो महिला इस तरह मरे और एकाएक जो हुआ, उसी को जान अभी हर कोई दंग हो रहा है।

बता दें कि उस महिला को कब्र में दफनाने के बाद वो दोनों ही शख्स वहां से चले गए, लेकिन वो महिला खुद ही कब्र को खोदते खोदते बाहर निकल आई। कब्र से बाहर आते ही वह अपने परिजनों के पास पहुंची। इस हादसे की वजह से महिला बुरी तरह चोटिल हो चुकी थी, जिसके बाद उसे फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। Oleksandr Klymchuk नाम के एक सर्जन ने बाताया कि नीना (उस महिला का नाम) के ब्रेन पर भी असर हुआ हैं। महिला का जबड़ा और नाक पूरी तरह से टूट चुका है। उधर, उन दोनों ही आरोपियों के खिलाफ अपहरण और अटेम्प्ट टू मर्डर का केस दर्ज होगा। इन दोनों ही आरोपियों  को अधिकतम 10 साल तक की सजा मिल सकती है। 

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments