अनोखा देश, जहां बच्चों की मौत के बाद उन्हें पेड़ के तने में दफना दिया जाता है

 जन्म और मृत्यु इस जिंदगी की दो सबसे बड़ी सच्चाई है, जिसका सामना हर कोई करता है। जन्म के समय जहां खुशियां मनाई जाती है, वहीं मृत्यु के समय दुख व्यक्त करने का समय होता है। मृत्यु के बाद कुछ मान्यताएं होती हैं, जिनके द्वारा इंसान को इस दुनिया से अलविदा किया जाता है। जैसे हिंदू धर्म में मृत व्यक्ति की चिता जलाई जाती है, वहीं इस्लाम धर्म में शव को जमीन में दफनाए जाने की परंपरा है। क्रियाकर्म को लेकर आपने अब-तक इन दो ही रिवाजों के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां शव को न जलाया जाता है और न ही दफनाया जाता है। वो भी केवल बच्चों के शव को।

इस जगह पर बच्चों के शव को पेड़ के तने में दफनाने का रिवाज है।
इस देश का नाम है ‘इंडोनेशिया’। जी हां, इंडोनेशिया में शव के क्रियाक्रर्म और कर्मकांड को लेकर ये विचित्र रिवाज निभाया जाता है।
इंडोनेशिया के ताना तरोजा इलाके में इस प्रथा का पालन किया जाता है। यहां के लोग कहते हैं कि जिन बच्चों की मौत उम्र से पहले हो जाती है यानी दुधमुंहे बच्चे उन्हें पेड़ के तने में छेद करके दफना दिया जाता है। शव को दफना से पहले उनके शरीर को कपड़े से लपेट लिया जाता है।
क्यों पेड़ में दफनाया जाता है-
इसके पीछे दो वजह बताई गई है, एक पेड़ के तने में शव दफन करने से बच्चा प्रकृति की गोद में हमेशा से लिए समा जाता है।
दूसरी वजह यह दी गई है कि इस तरह बच्चा जीवित रूप से तो उनके पास नहीं रह पाता, लेकिन वह पेड़ के रूप में उनके आसपास जिंदगीभर रहता है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments