राम मंदिर भूमि पूजन से पहले कमलनाथ भी हुए भगवाधारी, देखें वीडियो

अयोध्या में कल यानी बुधवार को भूमि-पूजन से ठीक पहले यानि मंगलवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भगवाधारी हो गए हैं। हनुमान भक्त कमलनाथ ने अपने ट्वीटर अकाउंट का कवर पेज बदल दिया है। कमलनाथ उस तस्वीर में भगवा लुक में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एमपी कांग्रेस भी आज हनुमान की भक्ति में लीन है। कमलनाथ ने अपने आवास पर हनुमान चालीसा का पाठ किया है। उसकी कई तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि हनुमान चालीसा पाठ के दौरान कमलनाथ सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं। एमपी में कांग्रेस ने भी आज अपना प्रोफाइल पिक्चर बदल दिया है। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर कमलनाथ के हनुमान चालीसा का पाठ की तस्वीर लगी है।

यहीं नहीं कांग्रेस दूसरे नेताओं की तस्वीर और वीडियो भी शेयर किया जा रहा है। इसमें कांग्रेस के नेता राम मंदिर निर्माण का स्वागत करते नजर आ रहे हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ ने खुद भी राम मंदिर निर्माण का स्वागत किया है। वहीं, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी एक ट्वीट किया है। उन्होंने जबलपुर में लगाए गए राम भगवान के 200 होर्डिंग के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि राम सब के हैं, वह हिंदू समाज के सबसे बड़े आस्था के केंद्र हैं, किसी पार्टी विशेष के नहीं हैं। तन्खा ने कहा है कि सौभाग्यवश उमा भारती जी का भी देश को यह संदेश है।

दरअसल, कमलनाथ ने अपने 15 महीने के कार्यकाल के दौरान सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए कई काम किए थे। उसे भी आज एमपी कांग्रेस गिना रही है। जिसमें एमपी में अध्यात्म विभाग की स्थापना भी शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने राम गवन पथ निर्माण का भी निर्णय लिया था। कांग्रेस कमलनाथ को हनुमान भक्त के रूप में पेश कर रही है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments