फर्जी नाम से अकाउंट चलाता था विकास दुबे, इस तरह गलत कामों को देता था अंजाम


VIKAS DUBEY

बिकरू कांड के मुख्य दोषी विकास दुबे (Vikas Dubey) को लेकर UP पुलिस की पूरी छानबीन कर रही। इसी बीच एसटीएफ (STF) टीम ने एक बड़ा खुलासा किया है। STF की जांच में पता चला है कि विकास दुबे के दो बैंक अकाउंट और हैं जोकि उसके नाम पर नहीं है। दोनों बैंक अकाउंट फर्जी नाम और आईडी से बनाए गए हैं। विकास दुबे इसी बैंक अकाउंट के द्वारा अपने बुरे काम को अंजाम देने के लिए पैसे लेन-देन का काम करता था। हालांकि, इस अकाउंट में ज्यादा डिपोजिट नहीं है क्योंकि विकास जरूरत के हिसाब से ही फर्जी अकाउंट में पैसे की लेन-देन करता था। जांच एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए विकास दुबे ने फर्जी अकाउंट बनाया था।

फर्जी बैंक अकाउंट
पुलिस के मुताबिक, विकास दुबे के जो फर्जी बैंक अकाउंट मिले हैं, उसके जरिए वह कंट्री मे़ पिस्टल बनाने वाले गिरोह को पैसे भेजता था। यही गिरोह विकास दुबे को हथियारों की सप्लाई करते थे। इन अकाउंट से एक समय में 40 हजार रुपए का ही भुगतान किया जाता था। हालांकि, चौंकाने वाली बात ये है कि अकाउंट भले ही फर्जी हो लेकिन उसमें साइन विकास दुबे ही करता था। साथ ही, इसका ATM कार्ड भी बनवा रखा था।

गलत काम से करोड़ों की संपत्ति
बैंक अकाउंट के डॉक्यूमेंट में विकास दुबे के साइन होने बाद भी वह खुद कभी बैंक में पैसे डिपोजिट करने नहीं जाता था। वह हमेशा अपने साथियों को इस काम के लिए भेजता था। पुलिस के मुताबिक, वह एक बार में 15-20 हजार रुपए डिपोजिट करता था। बता दें कि बिकरू कांड के बाद से ही UP पुलिस ने विकास दुबे के सभी कामों को खंगाल कर रख दिया था। साथ ही संपत्ति की भी जांच की जा रही थी। पुलिस ने जांच में पाया है कि विकास दुबे अपने गलत कामों की वजह से करोड़ों की संपत्ति जोड़ रखी थी।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments