सुशांत सिंह के कुक ने खोला एक और राज, रिया के साथ गए तो ठीक थे लेकिन..

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके फैंस लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। सीबीआई जांच की मांग तो स्वीकार नहीं किया गया लेकिन सुशांत सिंह के पिता केके सिंह के द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी ने इस मामले को एक नया मोड़ दे दिया है। एक्टर के पिता ने ये केस पटना में दर्ज किया है, इसलिए इस मामले की छानबीन बिहार पुलिस कर रही है। बिहार पुलिस लगातार इस केस की छानबीन के लिए कई लोगों से पूछताछ कर रही है और इस पूछताछ कई ऐसे खुलासें हुए जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड, दोस्त और परिवार से पूछताछ करने के बाद उन्होंने उनके खानसामा से पूछताछ की जिससे कई सारें खुलासें हुए।
सुशांत सिंह के कुक नीरज से पूछताछ की गई जहां उसने बताया कि वह साल 2019 अक्टूबर में रिया चक्रवर्ती के साथ यूरोप ट्रिप पर गए थे। जब वह गए थे तो वह बिल्कुल ठीक थे लेकिन जब वापस लौटे तो वह ठीक नहीं लग रहे थें। वह अक्सर बीमार हो रहे थे। दिवाली के बाद सुशांत अपना घर छोड़कर रिया के साथ उनके घर में रहने लगे। फिर बाद में ये दोनों बांद्रा वाले घर में शिफ्ट हो गए।
आत्महत्या वाले दिन का जिक्र करते हुए नीरज ने बताया कि सुशांत सिंह सुबह सात बजे उठे और उन्होंने ठंडा पानी मांगा। उनकी तबियत ठीक नहीं रहती थी इसलिए वह ठंडा पानी नहीं पीते थे। रिया मैम साहब ने मना किया था, फिर भी मैंने उन्हें नॉर्मल से थोड़ा ठंडा पानी दिया। पानी पीने के बाद वह मुस्कुराए और अपने रूम में चले गए। इसके बाद वह थोड़ी देर बाद जूस पीने आए और अपने रूम में चले गए।
नीरज ने बताया कि रूम में जाने के बाद वह बाहर नहीं निकले जब मैं खाने के लिए पूछने गया तो कोई जवाब नहीं मिला। कुछ घंटों तक सुशांत बाहर नहीं आए तो उनका दरवाजा जबरदस्ती खोला गया और उन्हें फांसी पर लटका हुआ पाया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने पुलिस को केस सौंपने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है जिसके तहत इस केस को बिहार पुलिस से मुंबई पुलिस को दे दिया जाए।
वहीं सुशांत सिंह राजपूत के साथ खड़ी बिहार सरकार ने मुंबई पुलिस पर रिया का सपोर्ट करने का आरोप लगाया है। जब बिहार पुलिस मुंबई पहुंची तो उन्हें बांद्रा स्थित पुलिस स्टेशन का लोकेशन भी नहीं दिया गया था। कहा तो ये भी जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस को वैन भी नहीं दी जिसके बाद सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने उन्हें अपनी गाड़ी दी।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments