बिहार का अद्भुत कुंड जहां से निकलता है ‘गर्म पानी’... सर्दी के मौसम में लोगों की है पहली पसंद

सर्दी के मौसम में नहाना कभी भी किसी की पहली पसंद नहीं होती, अगर आप इस मौसम नहाने से दूर भागते हैं तो हम आपको एक ऐसे कुंड के बारे में आज बताने जा रहे हैं जहां नहाकर आप दिलो-दिमाग दोनों ही खुश हो जाएगा। यहां आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार नहाना चाहेंगे। ये है बिहार का फेमस ‘राजगीर का कुंड’। इन कुंडों की खासियत यह है कि यहां का पानी दूसरे कुंड की तरह ठंडा नहीं बल्कि गर्म होता है।
जी हां, सर्दियों की कड़क ठंड में भी इस कुंड का पानी गर्म रहता है। इसे दुनिया का नेचुरल गीजर भी कहते हैं।
सर्दी के मौसम में आपको एक बार यहां की सैर जरूर करनी चाहिए।
ये जगह बिहार के नालंदा जिले में स्थित राजगीर शहर में स्थित है। इस शहर में महिलाओं और पुरुषों के नहाने के लिए 22 कुंड बने हुए हैं, जहां का पानी गर्म होता है। हालांकि, कुछ कुंड अब सूख चुके हैं, लेकिन कुछ में आज भी हजारों लोग नहाने का आनंद उठाते हैं।
ये है पानी के गर्म होने की वजह-
इन कुंडों में सप्तकर्णी गुफाओं से पानी आता है, यहां वैभारगिरी पर्वत और भेलवाडोव तलाव है, इसे के जरिए गर्म पानी इन कुंडों में आता है। बताया जाता है कि इस पर्वत में सोडियम, गंधक व सल्फर जैसे कई रसायन है, जो पानी को गर्म करने का काम करते हैं। यहां का पानी हमेशा 45 डिग्री सेल्सियस गर्म रहता है।
धार्मिक मान्यताओं की बात करें, तो लोगों का मानना है कि इन कुंड़ों का निर्माण ब्रह्मा जी ने करवाया था। ब्रह्मा के मानस मुत्र राजा बसु ने राजगीर शहर के इस ब्रह्मकुंड क्षेत्र में एक यज्ञ करवाया था। इस दौरान देवी-देवताओं को एक ही कुंड में नहाने से परेशानी होने लगी। इसी को देखते हुए ब्रह्मा जी ने यहां देवी और देवताओं के लिए अलग-अलग कुंड बनवा दिये।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments