दिशा और सुशांत केस में सूरज पंचोली भी हैं शामिल! मां का बयान- बेटे को पंचिंग बैग..

sooraj pancholi

बॉलीवुड के चमकते सितारे सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के मामले की जिम्मेदारी सीबीआई जांच को सौंप दी गई है। इसके केस की गुत्थी जल्द ही सुलझ जाएगी। जल्द ही करोड़ों लोगों को ये मालूम हो जाएगा कि क्या ये वाकई सुसाइड था या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है। वहीं इस केस को दिशा सालियान (Disha Salian) केस से भी जोड़ा जा रहा है जिसमें सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) का भी नाम आ रहा है। हाल ही में BJP नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे (Former CM Narayan Rane) ने इस केस में सूरज पंचोली का हाथ बताया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि कहीं न कहीं सूरज पंचौली भी इसमें शामिल हैं।

नारायण राणे ने आरोप लगाया था कि, सूरज पंचोली के घर पर पार्टी थी और इसके बाद उस पार्टी में मौजूद डीनो मौर्या के घर चले गए थे और सुशांत डीनो के घर के पास ही रहते थे। साथ ही उन्होंने दिशा और सुशांत केस को मर्डर बताया। अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर सूरज पंचोली खुद को रोक नहीं पाए और कहा कि उन्हें इस केस में जबरदस्ती घसीटा जा रहा है। उनका कोई कनेक्शन नहीं है।

सूरज पंचोली का बचाव करने उनकी मां जरीना वहाब मैदान में उतरी और कहा है कि, उनके बेटे को पंचिंग बैग समझ लिया गया है। बेवजह उन्हें विवादों में घेरा जा रहा है जबकि उनका इस केस से कोई संबंध नहीं है। सूरज पर पार्टी करने के आरोप निराधार हैं। कुछ भी पोस्ट करने से पहले लोगों को सोचना चाहिए। ऐसा पहली बार नहीं जब जरीन अपने बेटे का बचाव करती नजर आईं हो इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि सूरज और दिशा का कोई कनेक्शन पास्ट में नहीं रहा। दोनों एक दूसरे को नहीं जानते थे।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments