सांसद साक्षी महाराज को जबरन क्वारंटीन किए जाने पर गरमाई सियासत, आंदोलन की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज को झारखंड के गिरिडीह में प्रशासन की ओर से क्वारंटीन कर दिया गया था। इसका लेकर यहां का सियासी पारा गर्म हो गया। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नियमों के अनुपालन में दोहरा मानदंड अपनाया जा रहा है। प्रशासन भी सत्ता की कठपुतली बना हुआ है। उन्होंने आंदोलन करने की धमकी दी है। लेकिन प्रशासन ने साक्षी महाराज को उत्तर प्रदेश वापस लौटने के लिए छोड़ दिया है। जिससे यह माना जा रहा है कि झारखंड में क्वारंटीन किए जाने को लेकर आया सियासी उबाल अब थम जाएगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि कोरोना संकट के शुरुआत से ही राज्य सरकार के इशारे पर अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं। जबकि प्रशासनिक अधिकारियों से सामान्य नागरिक से लेकर वीआईपी तक के साथ नियमों के पालन में एकरूपता की उम्मीद की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि लॉकडाउन के शुरुआत में यहां की आम जनता घरों में कैद थी तो सरकार के मंत्री नियमों की अनदेखी कर विदेशियों को बसों में भरकर भेजने में जुटे हुए थे।

उन्होंने कहा कि सांसद साक्षी महाराज निजी कार्यक्रम में शामिल होने गिरिडीह आए थे और वह वापस लौट रहे थे। ऐसे में उन्हें अपराधियों की तरह बैरिकेडिंग करके रोकना और फिर क्वारंटीन करना राज्य सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध का परिचय दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगर साक्षी महराज को क्वारंटीन से मुक्त नहीं करती है तो हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदेश भाजपा जोरदार आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने प्रशासनिक पदाधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि वे कठपुतली बनने से बाज आएं। फिलहाल प्रशासन ने साक्षी महराज को क्वारंटीन से मुक्त कर दिया है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments