सुशांत सिंह राजपूत के पिता चाहेंगे तो हम करेंगे सीबीआई जांच मांग: नीतीश कुमार

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के मामला उलझता ही जा रहा है। इसे लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर सुशांत के पिता कहेंगे तो सीबीआई जांच भी संभव है। इन दिनों बिहार पुलिस सुशांत की मौत के राज तलाशने के लिए मुंबई में ही हैं। जिस पर नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार पुलिस के साथ जांच में मुंबई पुलिस को सहयोग करना चाहिए। वरिष्ठ वकील को इस काम के लिए लगाया गया है। जिन्होंने मजबूती के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाया है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले को लेकर ऐसी खबरें आ रही कि मुंबई पहुंची बिहार पुलिस को जाँच में मुंबई पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। निजी न्यूज़ चैनल से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशांत के पिता ने बिहार में केस दर्ज कराया है।
अब पुलिस का काम है उस पर जाँच को करना और ये हम लोगों का रोल नहीं हैं। अब अगर जिन्होंने केस दर्ज कराया है वो चाहते हैं तो राज्य सरकार आगे और भी ऐक्शन लेगी। चल रही जांच में दो प्रदेशों के बीच झगड़े का कोई सवाल ही नहीं है लेकिन हां, अगर सुशांत सिंह राजपूत के पिता की तरफ से मांग की जाएगी तो सीबीआई जांच भी संभव है। सुशांत की मौत के माह बाद उनके के.के सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में सुशांत की कथित गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती सहित 4 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई है। जिसके बाद बिहार पुलिस की टीम केस की जांच करने के लिए मुंबई पहुंची।
इसके बाद देखने को मिला है कि एक हलचल से मच गई है। इस बीच ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि मुंबई पुलिस बिहार पुलिस को जाँच में मदद नहीं कर रही हैं। बिहार पुलिस ने जब कूपर अस्पताल पहुंची तो सुशांत सिंह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मांगी गई तो उन्हें दी नहीं गई। सोशल मीडिया पर भी मुंबई पुलिस को लेकर लोग काफी ज्यादा गुस्से में हैं और पुलिस के खिलाफ कई तरह के हैश टैग चला रहे हैं। इस बीच सुशांत की कथित आत्महत्या की सीबीआई जाँच की चल रही मांग अब और तेज हो चुकी हैं।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments