मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबीयत, तो कराया कोरोना टेस्ट, जानें कैसी है हालत

 

समाजवादी पार्टी (samajwadi party) के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव (mulayam singh yadav) की गत गुरुवार को एकाएक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद फौरन उन्हें राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल(medanta hospital lucknow) में भर्ती करवाया गया। उन्हें पेट में दर्द शुरू होने के बाद एहतियातन बरतते हुए फौरन अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। अब वे बिल्कुल दुरूस्त हैं। याद दिला दें कि आज से एक माह पूर्व भी उनकी तबीयत एकाएक बिगड गई थी, जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उस दौरान भी उन्हें पेट में दर्द की समस्याएं हुई थी।

उधर, मेदांता के डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने बताया है कि गुरुवार रात को मुलायम सिंह यादव को अस्पताल में लाया गया था। जब उनकी तबीयत बिगड़ी हुई थी। फिलहाल अब उनकी हालत में सुधार आया है। अब वे बिल्कुल ठीक है। बहुत जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। एहतियातन बरतते हुए उनके टेस्ट किए गए हैं। डॉक्टर के मुताबिक, मुलायम को यूरिनल इंफेक्शन की भी शिकायत है। वहीं कोरोना महामारी को मद्देनजर रखते हुए उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

अभी कुछ दिनों पहले ही बनाया था अपना जन्मदिन
ध्यान रहे कि अभी कुछ दिनों पहले ही मुलायम सिंह यादव ने अपना जन्मदिन बनाया था। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता उनके लिए 81 किलो का केक लेकर आए थे। जन्मदिवस का यह कार्यक्रम सैफई से लेकर राजधानी लखनऊ तक आयोजित किया गया था। इस मौके पर मंंच में अखिलेश यदव भी मौजूद थे। वहीं, अपने जन्मदिवस के अवसर पर भाव विभोर होते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि हर वर्ष आप लोग बड़े ही स्नेह के साथ मेरा जन्मदिन बनाते हैं। मैं चाहता हूं कि हमारी पार्टी के हर एक कार्यकर्ता का जन्मदिन बनाया जाए। आप लोग इस मौके पर कार्यक्रम आयोजित करें और मुझे आमंत्रित करें। मैं बकायदा कार्यक्रम में शिरकत करूंगा। देश में न जाने कितनी ही समस्याएं हैं, लेकिन हम एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करेंगे।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments