जब बत्तखों के झुंड के पीछे धर्मेंद्र ने दौड़ाई अपनी गाड़ी, देखिए वीडियो

अभिनेता धर्मेंद्र की उम्र भले ही 84 साल की हो चुकी हो, लेकिन अभी-भी वो आज के जमाने की सबसे बड़ी ताकत सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। एक तरफ जहां हर मसले को लेकर बेहद संजीदगी से अपनी बेबाक राय रखते हैं तो वहीं दूसरी तरफ अपनी कुछ वीडियो भी साझा कर अपने प्रशंसकों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं, जो उनके प्रशंसकों को खूब भाता है। लोग उनके द्वारा शेयर किए गए वीडियो को खूब पसंद करते हैं। इस बीच अभी हाल में उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो अभी सोशल अपना जमकर जलवा बिखेर रही है। इस वीडियो में धर्मेंद्र बत्तख के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं और तो और बत्तखों के पीछे अपनी गाड़ी भी दौड़ा रहे हैं।

आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान धर्मेंद्र अपने फॉर्म हाउस पर ही रह रहे थे। उन्होंने पूरा समय फॉर्म हाउस पर ही बिताया है। अभी भी वो फॉर्म हाउस पर ही हैं। इस दौरान वे कई वीडियो साझा करते रहते हैं, जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद करते हैं, लेकिन इस मर्तबा जो वीडियो उन्होंने साझा किया है…वो अपने आप में शानदार वीडियो है। लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि बत्तखों से छेड़ छाड़…आप बेटी…आप से बांट लेता हूं.. रंग.. वक्त में भर लेता हूं.. लव यूं ऑल। टेक केयर। धर्मेंद्र के इस विडियो को अभी तक 1 लाख 72 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फैंस कमेंट सेक्शन में बॉलीवुड के ही-मेन पर प्यार बरसा रहे हैं।

याद दिला दें कि इससे पहले उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें मोर संग अपनी खुशी का इजहार करते हुए नजर आ रहे थे। यह वीडियो में उन्होंने नरेंद्र मोदी के मोर के साथ आए वीडियो के बाद डाला था। इस वीडियो को साझा करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा था कि  इत्तफ़ाक है। कल मोदीजी के आंगन में मोर नाचते देखा, आज मेरे आंगन में.. जंगल से एक मोरनी चली आई। यह वीडियो लोगों को खूब भाया था। इस वीडियो को खूब पसंद किया गया।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments