यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती बस में सफर कर रही महिला से दुष्कर्म

 

महिला सुरक्षा के तमाम इंतजामों के बावजूद भी महिलाएं घर से लेकर बाहर तक आज भी असुरक्षित बनी हुई हैं। सच तो यह कि जितनी इनकी सुरक्षा की बातें हो रही हैं उतनी ही ये असुरक्षित होती जा रही हैं। यमुना एक्सप्रेस वे पर लखनऊ से दिल्ली जा रही एसी बस में महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर डायल 112 ने मांट टोल से बस को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर 21 निवासी शादीशुदा महिला की तरफ से मथुरा के मांट थाने में दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। उक्त महिला लखनऊ से दिल्ली के लिए बस से शुक्रवार शाम को चली थी। यमुना एक्सप्रेस वे पर बस के पहुंचने ने महिला से डायल 112 को फोन कर अपने साथ दुष्कर्म किए जाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी ने 65 किमी तक बस का पीछा कर बस को रोका और और आरोपी युवक को भी पकड़ लिया।

इसी के साथ पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। इस बस में करीब 45 सवारियां थीं, जिन्हें दूसरी बसों में बैठा कर दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है। दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर 21 निवासी महिला ने बहराइच के उर्रा बाजार थाना मोतीपुर निवासी रवि पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments