अपने प्रोफ़ेशन के हिसाब से पहनिए रत्न, मिलेंगे ये फ़ायदे!

किसी व्यक्ति का जो कार्यक्षेत्र है, यानी कि वह अपने जीवन में जो भी कार्य करता है, वह उसकी कुण्डली के ग्रहों अनुरूप ही होता है। आपको बता दें कि कुण्डली के अलग-अलग ग्रह आपको अलग-अलग कामों में या करियर में ले जाते हैं। जी हाँ, अलग आपके करियर से संबंधित ग्रहों को सही से समझा जाये और उन्हें मज़बूत किया जाये तो किसी भी व्यक्ति को काफ़ी अच्छी सफ़लता मिल सकती है और इसके लिए आपको सबसे पहले करियर के ग्रहों के बारे में एक समझ बनानी होगी। उसी के अनुरूप सटीक रत्न पहनना होगा। हर रत्न का अपना विशेष महत्व होता है, जो हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होता है। आइए प्रोफ़ेशन के हिसाब से जानते हैं कि किसे कौन सा ग्रह पहनना चाहिए।
वकीलों के लिएः
बृहस्पति, बुध और शनि ग्रह को वकालत का कारक ग्रह माना जाता है। इसके लिए वाणी और सलाह देने की शक्ति को मज़बूत बनाने से लाभ होता है। इस प्रकार वकीलों के लिए जो सबसे अच्छा और लाभकारी रत्न होता है वह है पीला पुखराज और पन्ना।
डॉक्टरों के लिएः
सूर्य, चन्द्रमा और शुक्र को डॉक्टर से संबंध रखने वाला ग्रह माना जाता है। इनके साथ यदि मंगल का संबंध ठीक हो तो व्यक्ति सर्जन बनता है और यदि बुध का संबंध हो तो व्यक्ति फिजीशियन बनता है। सर्जन के लिए मूंगा और फिजीशियन के लिए पन्ना फायदा देते हैं। इसके अलावा अन्य डॉक्टर्स के लिए मोती फ़ायदेमंद होता है।
मीडियाकर्मियों के लिएः
मीडियाकर्मियों के लिए बुध, शुक्र और चन्द्रमा जैसे ग्रह संबंधित होते हैं। इसलिए मीडियाकर्मियों के लिए हीरा या ओपल धारण करना फ़ायदेमंद होगा। इसके अलावा यदि आप लेखक और गायक हैं, तो फिर आप पन्ना भी धारण कर सकते हैं। इसके अलावा इन लोगों को लाल रंग के या आग्नेय रत्न जैसे मूँगा आदि से परहेज करना चाहिए।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments