दो अलग देश से भारत घूमने आए युवक-युवती को हुआ प्यार, हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी, फिल्मी है कहानी

अमूमन प्यार की सही परिभाषा क्या है यह किसी को नहीं पता, और ये कब कहां किससे हो जाए? यह भी एक इत्तेफाक की बात है। एक ऐसा ही इत्तेफाक स्पेन के युवक और अमेरिका की एक युवती के साथ हुआ है। दरअसल यह दोनों भारत घूमने आए थे। दिल्ली में इनकी मुलाकात हुई, और यही मुलाकात उनकी प्यार में बदल गई। दोनों एक दूसरे को खूब पसंद करने लगे। दोनों कपल की दीवानगी सर चढ़ बोलने लगी। तो उन्होंने शादी करने का विचार बनाया। इस विदेशी कपल के लिए सात समंदर पार शादी करना एक इत्तेफाक ही था। इन्होंने रूद्रप्रयाग से 26 किलोमीटर दूर बांसवाड़ा में ग्रामीणों की मदद के जरिए स्थानीय मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। इनकी कहानी बिल्कुल फिल्मी कहानी की तरह ही है, जैसे फिल्म में दिखाया जाता है लड़की किसी और देश की लड़का किसी और देश का कहीं मुलाकात हुई, प्यार हुआ और फिर शादी हो गई। ठीक ऐसा ही इन दोनों कपल के साथ भी हुआ। आपको बतातें हैं इनकी पूरी कहानी क्या है? कैसे यह लोग आपस में मिले।

दरअसल भारत घूमने आए यह दोनों कपल लॉकडाउन से पहले भारत घूमने आए थे, इस दौरान बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते देशव्यापी लॉकडाउन लग गया। इसी लॉकडाउन में यह दोनों कपल भारत फंस गए। लिहाजा दोनों के पैसे खत्म

होने लगे और फिर उन्होंने पैदल घूमने का प्लान बनाया। इस दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा और दोनों ने शादी के बारे में भी सोच लिया।

पैसे की तंगी की वजह से दोनों एक दूसरे का सहारा बने। किसी तरह अपना गुजारा किया। लोगों से लिफ्ट लेकर एक जगह से दूसरे जगह गए। मालूम हो कि हाल ही में 1 सप्ताह पहले दोनों ऋषिकेश पहुंचे हुए थे, इसके बाद बुधवार को रूद्रप्रयाग के रास्ते बांसवाड़ा पहुंचे। यहां दोनों ने ठहरने के लिए एक होटल बुक किया, इस होटल में उनकी मुलाकात

सामाजिक कार्यकर्ता अमित सजवाण से हुई। दोनों ने अपनी कहानी साझा की, इसके बाद अमित ने स्थानीय लोगों की मदद से इन दोनों की शादी करा दी। दोनों कपल में से स्पेन के सेजल पेशे से व्यवसायी हैं और उनकी अमेरिकी पत्नी का नाम मेरिक है।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments