नेतृत्व करने में माहिर होते हैं इन तीन राशियों के लोग


हिन्दू ज्योतिष विद्या के अनुसार इंसानों ने छिपे गुण अवगुण के उसकी राशि से भी जाना जा सकता है। ज्योतिष के आधार पर कुल 12 राशियों क चक्र होता है। हर राशि के जातक में कुछ स्पेशल गुण होते हैं। कुछ राशियां ऐसी भी होती हैं, जिनमे सफलता पाने की अद्भुत क्षमता होती है। बस वह अपने अंदर छिपे गुणों को पहचान ले,ऐसे ही कुछ राशियाँ होती हैं जिनमें नेतृत्व क्षमता जबर्दस्त होती है। आज हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे जिनमें गजब की नेतृत्व क्षमता होती हैं और उनका यही गुण उन्हें दूसरों से अलग बनाता है।

मेष राशि
इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। मंगल अपनी राशि पर पूरी कृपा दृष्टि रखता है जिसके कारण इस राशि के जातकों में भी नाम की चींज नहीं होती। यह साहसी, निडर और जोशीले होते हैं। इस राशि के जातक काम में रिस्क लेने से पीछे नहीं हटते और उनका यहीं गुण उन्हें सफलता दिलाता है। यह जिस भी काम को हाथ में लेते हैं उसे पूरा करके ही मानते हैं, फिर रास्ते में चाहे कितनी भी परेशानी आये।

सिंह राशि 

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। सूर्य के प्रभाव से जातक तेजपूर्ण होता है। जैसे ही इस राशि के नाम सिंह है वैसे ही इस राशि के लोगों का स्वभाव भी होता है, इस राशि के जातक एक राजा जीवन बिताना पसंद करते हैं। इस राशि का स्वामी सूर्य होने के कारण इन्हें समाज में भरपूर मान-सम्मान और संपन्नता प्राप्त होती है। इनमे दूसरों के समझाने के काफी गुण होते हैं जिसके कारण इसमें नेतृत्व क्षमता भरपूर होती है। यह एक सफल नेतृत्वकर्ता होते हैं।

वृश्चिक राशि 

मेष राशि की ही तरह वृश्चिक राशि पर भी मंगल का काफी प्रभाव होता हैं। इन पर भी मंगल की कृपा हमेशा बनी रहती हैं।  इस राशि के जातक अपने किसी काम में दखलंदाजी नहीं पसंद करते। ये हर परिस्थिति से निपटने की क्षमता रखते हैं और जोखिम पूर्ण निर्णय लेने से भी नहीं कतराते। यही कारण हैं कि इनके नेतृत्व के जबर्दस्त गुण विद्यमान होते हैं।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments