बड़ा बदलाव: उत्तर प्रदेश BJP ने जारी की पदाधिकारियों की सूची, इन चेहरों को मिली जगह


अनवरत बढ़ते सत्ता के आयाम के साथ अब आहिस्ता-आहिस्ता बीजेपी का परिवार भी बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां इसमे नए चेहरे शामिल हो रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी के संगाठनिक संरचना में भी लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। इस बीच अब बीजेपी ने अपने यूपी इकाई संगठानिक संरचना में भी बड़ा बदलाव किया है। पदाधिकारियों की इन मंडली में एक तरफ जहां नए चेहरे शामिल किए गए तो वहीं कुछ मौजूदा चेहरों की शक्ति में इजाफा किया गया। बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति के बाद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के पदाधिकारियों का ऐलान किया है। अब स्वतंत्र देव सिंह की नई टीम में 16 प्रदेश उपाध्यक्ष रहेंगे। 7 प्रदेश  महामंत्री होंगे। 16 प्रदेश मंत्री और 2 कोषाध्यक्षों के नामों की चर्चा की गई है।

प्रदेश उपाध्यक्ष में शामिल हुए ये नाम 
बताते चले कि प्रदेश उपाध्यक्ष की सूची में लक्ष्मण आचार्य, पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कांता कर्दम, सलिल विश्नोई, दयाशंकर सिंह, सुरेंद्र नागर, सतपाल सैनी, पदमसेन चौधरी, नीलम सोनकर,कमलावती सिंह, प्रकाश पाल,संतोष सिंह, देवेन्द्र चौधरी, ब्रजबहादुर उपाध्याय, सुनीता दयाल हैं।

ये चेहरे होंगे प्रदेश महामंत्री 
उधर, प्रदेश के महामंत्रियों की सूची में  जेपीएस राठौड़, गोविंद नारायण शुक्ल, अश्विनी त्यागी, अमरपाल मौर्य, सुब्रत पाठक, अनूप गुप्ता, प्रियंका रावत का नाम शामिल किया गया है।

उपाध्यक्षों की सूची में शामिल हुए ये नाम 
इसके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष की सूची में त्रयंबक त्रिपाठी, सुभाष यदुवंश, संजय राय, चंद्रमोहन सिंह, देवेश कोरी, शंकर गिरी, अंजुला माहौर, अशोक जाटव, प्रांशुदत्त द्विवेदी, मीना चौबे, रामचंद्र कन्नौजिया, विजय शिवहरे, शंखर लोधी, शकुंतला चौहान, अनामिका चौधरी और पूणम बजाज के नाम हैं। वहीं यूपी बीजेपी के कोषाध्यक्ष मनीष कपूर और संजीव अग्रवाल होंगे।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments