दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड क्यों होती है बेस्ट? ये 5 क्वालिटीज आपको देंगी जवाब

 दिल्ली की लड़कियों को यूं तो अक्सर ही जज किया जाता है, वो चाहे उनके खाने पीने को लेकर हो या फिर उनके रहन-सहन को लेकर। लेकिन इस बात से भी हर कोई इत्तेफाक रखता होगा कि दिल्ली की लड़कियों से ज्यादा एक्टिव शायद ही किसी दूसरे शहर की लड़कियां होती होंगी। इनकी बातें, इनका स्टाइल, इनका अंदाज सबसे जुदा होता है। वहीं जब बात आती है रिलेशनशिप की, तो उसमें भी अपना 100 प्रसेंट देना इनकी एक सबसे बड़ी खासियत होती है। लेकिन, हम यहां उनकी इन खूबियों के बारे में नहीं बताने वाले... हम आपको आज दिल्ली की लड़कियों की कुछ ऐसी खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक बॉयफ्रेंड के लिहाज से आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

इन खूबियों को जानने के बाद आप भी ये जरूर कहेंगे ‘ईस्ट और वेस्ट... दिल्ली की गर्लफ्रेंड इज ऑलवेज बेस्ट।’
स्ट्रीट फूड डेट से नहीं कतराती (पैसा बचेगा)
जब भी बात गर्लफ्रेंड की आती है, तो लड़कों को अक्सर डेट के चक्कर में अपनी जेब ढीली करनी पड़ती है। लेकिन जब बात दिल्ली की लड़की को डेट करने की आती है, तो यहां आपका फायदा ही फायदा है... क्योंकि दिल्ली की कुड़िया फाइव स्टार फूड से ज्यादा स्ट्रीट फूड को इन्जॉय करती हैं। वो चाहे डोलमा आंटी के मोमोज हो या फिर गोलगप्पे... कपल्स के लिए दिल्ली हाट इस वजह से ही काफी फेमस है।
सरोजनी और लाजपत है इनकी कमजोरी (दोबारा पैसा बचेगा)
गर्लफ्रेंड बनने के बाद एक और झंझट, जिसका सामना हर लड़के को करना पड़ता है... वो है गर्लफ्रेंड को शॉपिंग करना। माना कि दिल्ली की लड़कियां ब्रांड्स की दीवानी होती हैं, लेकिन इसमें भी कोई दोराय नहीं कि सरोजनी और लाजपत उनकी कितनी बड़ी कमजोरी है। अगर आप दिल्ली की लड़की को डेट कर रहे हैं और उन्हें इंप्रेस या फिर मनाना है... तो सरोजनी या फिर लाजपत में शॉपिंग का प्लान बना लीजिए। देखना आपकी रूठी गर्लफ्रेंड कितनी जल्दी मानती है।
अपने पंगे का खुद जवाब देना जानती हैं (लड़ाई-झगड़ा भी नहीं करना पड़ेगा)
दिल्ली की लड़कियों की ये एक और सबसे बड़ी खासियत होती है, कि वे अपने पंगे में किसी दूसरे को घूसने नहीं देती... चाहे फैमिली हो या फिर बंदा। जब किसी रोड़छाप रोमियो से पाला पड़ता है, तो उसमें आपको कूदने की जरूरत नहीं है क्योंकि वो उसका जवाब खुद दे देंगी वो भी अच्छे से।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने में रहती है सबसे आगे (पिक एंड ड्रॉप का भी झंझट नहीं रहता)
कार का इस्तेमाल करना कूल लगता है, लेकिन जब अपने पर आती है तो ये मेट्रो से लेकर बस और कैब पूल करने में शरमाती नहीं है। ऐसे में इन्हें पिक करने और ड्रॉप करने का झंझट आपको परेशान नहीं करता।
पार्टी करने में भी रहती हैं आगे (वीकेंड बोरियत होगी दूर)
लड़कों को अक्सर वीकेंड में पार्टी करने का शौक होता है, ठीक इसी तरह दिल्ली की कुड़ियों को भी पार्टीज का काफी क्रेज होता है... इसलिए कॉलेज गोइंग हो या फिर ऑफिस गोइंग गर्लफ्रेंड वीकेंड में न वो आपका मूड खराब करती न खुद का करने देती... वह आपके कहे बिना खुद पार्टी का प्लान बनाकर बोरियत दूर कर लेती हैं।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments