रक्षाबंधन: 558 वर्ष बाद बन रहा दुर्लभ योग, इन राशिवालोंं पर पड़ेगा बड़ा असर

कल रक्षाबंधन का पर्व है, भारत में यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती उसकी लंबी आयु की कामना करती है। वहीं भाई भी अपनी बहन से ताउम्र उसकी रक्षा का वादा करता है। राखी का पर्व वैसे हर बार खास होता है लेकिन योग व नक्षत्र की दृष्टि से देखें तो इस बार रक्षाबंधन का यह पर्व कुछ ज्यादा ही खास है। क्योंकि रक्षाबंधन के दिन विशेष योग बन रहे हैं। ज्योतिष जानकारों की मानें तो इस वर्ष राखी पर राहु, मिथुन राशि में होगा और केतु, धनु राशि में, जिसके चलते विशेष योग बन रहा है।
ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इससे पहले यह योग 558 वर्ष पहले 1462 में बना था। वर्ष 1462 में भी रक्षाबंधन के दिन राहु-केतु की यही स्थिति थी। विशेषज्ञों के मुताबिक इस वर्ष राखी पर गुरु अपनी राशि धनु में और शनि मकर में वक्री रहेगा। वहीं चंद्र भी शनि के साथ मकर में रहेगा। जो ज्योतिष के हिसाब से काफी शुभ योग होगा। राखी के दिन बन रहे विशेष योग का मेष, वृष, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि के लोगों पर शुभ असर पड़ेगा। इन राशि के लोगों को हर कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही इन राशि के जातकों का स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा। लेकिन मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि के लोगों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। वहीं कर्क राशि वालों पर सामान्य असर बना रहेगा।
राखी का मुहूर्त
सोमवार को सुबह 7.30 बजे के बाद पूरे दिन श्रवण नक्षत्र रहेगा। कल 9.29 के बाद पूरे दिन राखी बांधी जा सकती। वहीं यह पर्व पूर्णिमा के दिन पड़ता है। इसलिए आप इस दिन गुरुओं सेवा कर उनका आशीर्वाद भी जरूर लें।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments