इस स्टार ने एंजलीना जॉली बनने के चक्कर में 50 बार कराया प्लास्टिक सर्जरी, चेहरा पहचानना भी मुश्किल

sahar tabar

मनोरंजन जगत से जुड़े लोग अक्सर कैमरों से घिरे होते हैं जिसके उन्हें खूबसूरत रहने की जरूरत होती है। कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो अपने आपको खूबसूरत बनाने के लिए हथकंडे अपनाती हैं, जिनमें से कुछ प्लास्टिक सर्जरी (Plastic Surgery) भी करा लेती हैं। हालांकि, अभिनेत्रियां प्लास्टिक सर्जरी वाली बात पर हमेशा इनकार करती नजर आती हैं, लेकिन आखिरकार वे पकड़े ही जाते हैं। आज हम आपको मनोरंजन जगत से जुड़े चार हसीनाओं के बारे में बात करेंगे जो अपनी फिल्मों से ज्यादा प्लास्टिक सर्जरी को लेकर सुर्खियों में रही हैं। इनमें से एक ने एंजलीना जॉली बनने के चक्कर में अपना मुंह ही खराब कर लिया था।

यह भी पढ़े- सीबीआई के घेरे में सुशांत के सबसे करीबी दोस्त संदीप सिंह, जानें कैसे घूमी शक की सूई

श्रुति हसन (Shruti Hassan)
बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की हसीना श्रुति हसन ने भी प्लास्टिक सर्जरी कराई है जिसके चलते उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी। श्रुति हसन ने नाक की प्लास्टिक सर्जरी कराई थी।
shruti hassan
हालांकि, कई एक्ट्रेसेस जहां इस बात से इनकार करती नजर आती हैं, वहीं श्रुति ने इस बात को सबसे सामने कबूला था कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है।

राखी सावंत (Rakhi Sawant)
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने भी प्लास्टिक सर्जरी कराई है। शुरुआत में राखी सावंत के लिप काफी पतले थे जिसे मोटा करने के लिए राखी ने एक नहीं बल्कि कई प्लास्टिक सर्जरी करवाने पड़े
rakhi sawant
जिसके चलते उन्हें काफी ट्रोल किया गया। यूजर्स ने तो उन्हें यहां तक कह दिया था कि वह प्लास्टिक की दुकान हैं।

सहर तबर (Sahar Tabar)
सहर तबर ईरान की इंस्टाग्राम स्टार हैं जो एंजलीना जॉली जैसा बनना चाहती थीं। अपने इसी ख्वाब को पूरा करने के लिए उन्होंने साल 2017 में एक नहीं दो नहीं बल्कि 50 प्लास्टिक सर्जरी करवा लिया जिसके चलते उनका चेहरा खराब हो गया था।
sabar
हालांकि, उनके फैंस का कहना था कि उन्होंने ये सब मेकअप के दमपर किया लेकिन कुछ का कहना था कि प्लास्टिक सर्जरी कराकर उन्होंने अपना चेहरा बदसूरत कर लिया।

कोएना मित्रा (Koena Mitra)
अभिनेत्री और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट कोएना मित्रा ने भी खूबसरती के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया। उन्होंने अपने नाक का प्लास्टिक सर्जरी कराया।
koena mitra
हालांकि, उनको प्लास्टिक सर्जरी कराना भारी पड़ गया। इसके बाद उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गया था। उन्हें 6 महीने तक किसी ने काम नहीं दिया था। इसे कोएना अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती मानती हैँ।

आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप बॉलीकॉर्न.कॉम (bollyycorn.com) के सोशल मीडिया फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।

0/Post a Comment/Comments